• Latest
  • Trending
10,000 artisans from the state will build houses in Israel

प्रदेश के 10000 कारीगर इस्राइल में बनाएंगे घर

January 5, 2024
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रदेश के 10000 कारीगर इस्राइल में बनाएंगे घर

हर महीने मिलेगी लाखों की सैलरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 5, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
10,000 artisans from the state will build houses in Israel
संजय द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कारीगरों को भारत सरकार की ओर से पूर्ण सुरक्षा के साथ इस्राइल में इमारतों के निर्माण लिए भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से विभिन्न जिलों से 10 हजार राज मिस्त्री, सेटरिंग, टाइल्स-पत्थर व आयरन वेल्डिंग के कारीगरों की मांग की गई है।

शुरूआत में गाजियाबाद, हापुड़ और टाइल्स-पत्थर के 184 कुशल कारीगरों ने इस्राइल जाने की हामी भर दी है। इस्राइल जाने के इच्छुक कारीगरों की सूची शासन को 10 जनवरी तक भेजी जाएगी। हमास के साथ युद्ध के बाद इस्राइल में इमारतों को नुकसान पहुंचा है। क्षतिग्रस्त और नई इमारतों के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुशल कारीगरों को बुलावा भेजा गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

इन कारीगरों को कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन कार्यरत एजेंसी राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) और इस्राइल सरकार के अधीन कार्यरत एजेंसी पापुलेशन एंड इमिग्रेशन अथारिटी (पीआइबीए) ने इस्राइल के लिए बुलावा भेजा है, जिसमें शासन की ओर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से दो हजार राजमिस्त्री, दो हजार टाइल्स-पत्थर मिस्त्री, तीन हजार सेटरिंग और तीन हजार आयरन वैल्डिंग के लिए कुशल कारीगरों को चिह्नित किया जा रहा है।

इतने लोगों ने जाने की भरी हामी
शुरूआत में गाजियाबाद से 138, हापुड़ से 32 और बुलंदशहर से 14 समेत कुल 184 कुशल कामगारों ने इस्राइल जाने की हामी भरी है। श्रम विभाग की ओर से निर्माण साइट और लेबर चौक पर इस संबंध में कुशल कारीगरों को तलाशकर इसकी जानकारी दी जा रही है।

इस्राइल जाने के आवेदन की शर्ते
– राज मिस्त्री, टाइल्स-पत्थर, सेटरिंग एवं वेल्डिंग
– कुशल कारीगर की उम्र 21 से 45 वर्ष- कार्य का अनुभव तीन वर्ष
– वोटर कार्ड, पेनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रमाणित सरकारी फोटो युक्त अभिलेख- पासपोर्ट (यदि नहीं है, तो तत्काल बनवाया जा सकता है)
– श्रमिक को बेसिक अंग्रेजी बोलना या समझना जरूरी

सुविधाएं
वेतन प्रतिमाह- 1,37,000 रुपये। इसके अलावा बोनस, ओवर टाइम, मेडिकल एवं दुर्घटना बीमा की सुविधा दी जाएगी। कारीगरों को सुरक्षित स्थान पर निवास की सुविधा मिलेगी। इस दौरान एक से पांच वर्ष तक का करार होगा। हालांकि, बीच में आ सकते हैं।

श्रम कार्यालय में जमा कराना होगा आवेदन
इस्राइल जाने के इच्छुक उक्त कार्यों के कुशल कारीगर अपना आवेदन श्रम कार्यालय लोहिया नगर गाजियाबाद में आकर कर सकते हैं। आवेदन की अधिक जानकारी के लिए कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है। इसके लिए मोबाइल नंबर 8303521529 और 9250522228 पर कॉल कर सकते हैं। – अनुराग मिश्रा, उप श्रमायुक्त गाजियाबाद क्षेत्र

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation