• Latest
  • Trending
yogi

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

August 30, 2024
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
जून में भारत की ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 15, 2026
Market

हरे निशान में बंद हुआ बाज़ार, बैंक शेयरों ने संभाला; तेल की टेंशन बरकरार

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से बिना टैक्स ब्रिटेन जाएगा भारत का सामान, उधर निर्यात भी रिकॉर्ड पर

July 15, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 15, 2026
पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

July 15, 2026
भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रतीक, LVM3 रॉकेट

अगले क़दम की मंज़ूरी: गगनयान ने तीन अहम परीक्षण पार किए

July 15, 2026
Market

सतर्क शुरुआत के आसार: बाज़ार की चाल अब भी कच्चे तेल के हाथ

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू

July 15, 2026
जल सुरक्षा ही भारत के विकास की सबसे बड़ी बुनियाद

वर्षामापी से परे: जल सुरक्षा ही भारत की असली, चुपचाप कसौटी क्यों है

July 14, 2026
मानसून

हल्की जुलाई: मानसून की रफ़्तार धीमी, खेत-खलिहान की नज़र आसमान पर

July 14, 2026
Thursday, July 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

सुनिश्चित किया जाए कि महिलाओं को तय समय सीमा से अधिक काम न करना पड़े

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
yogi
संजय द्विवेदी

लखनऊ। कोलकाता कांड के मद्देनजर यूपी में गृह विभाग ने कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जहां भी महिलाकर्मी कार्यरत हैं, वहां नियमित रूप से सुरक्षा ऑडिट कराने को कहा गया है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर जहां भी महिलाओं का आना-जाना नियमित और अधिक है, उन्हें हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित कर वहां विशेष सुरक्षा इंतजाम एवं गश्त कराने को कहा गया है।

अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार की तरफ से इस संबंध में डीजीपी और सभी पुलिस प्रमुखों को निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा रात्रि में आने-जाने के मार्गों को सुरक्षित करना, प्रभावी आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल, मजबूत सुरक्षा उपाय, नियमित सुरक्षा ऑडिट, विधिक जानकारी, महिला हेल्पलाइन और सहायता सेवाओं के ज्ञान के साथ-साथ उनका आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी कराया जाए। निर्देशों में यह कहा गया है कि नियोक्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महिलाओं को तय समय सीमा से अधिक काम न करना पड़े।

YOU MAY ALSO LIKE

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

केजीएमयू में महिला कर्मियों के लिए बनी टास्क फोर्स

विश्वसनीय परिवहन का ही इस्तेमाल करें
नियोक्ता महिलाओं को कैब, शटल और परिवहन सेवाएं सिर्फ उन्हीं एजेंसियों से उपलब्ध कराएं, जो विश्वसनीय और निगरानी वाली हों। आपातकालीन सेवा 112 यूपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे वाली महिलाओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक छोड़ने वाली एस्कॉर्ट सेवा का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें। परिवहन निगम की बसों, प्राइवेट टैक्सी और अन्य वाहनों के ऐसे ड्रॉप ऑफ प्वाइंट बनाए जाएं, जहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो और सीसीटीवी कैमरे लगे हों।

पुलिस जुटाए अपने इलाके की कामकाजी महिलाओं का विवरण
पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे थानावार अपने-अपने इलाकों के काल सेन्टर, स्वास्थ्य संस्थानों, ऑफिस, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, होटल, रेस्टोरेंट, रेलवे बस स्टेशन की सूची बना लें, जहां महिलाएं काम करती हों। इनका विवरण तैयार कर रात के हॉट स्पॉट चिह्नित कर लें। इन सभी जगह राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में विशेष गश्त और सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।

संस्थान तैयार करें कुशल आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल
सभी कार्यस्थलों के स्वामी, मुख्य प्रबंधकों, कार्यकारी प्रमुखों और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ बैठक कर उन्हें महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाए। साथ ही उन्हें कार्यस्थल पर सीसीटीवी कैमरे, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा जाए।
सभी संस्थानों में आपातकालीन नंबर स्पष्ट रूप से लिखे होने चाहिए। साथ ही आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए 24 घंटे एक नामित अधिकारी की व्यवस्था होनी चाहिए।

– गृह मंत्रालय ने डीजीपी और सभी पुलिस प्रमुखों को किया अलर्ट

महिलाओं के लिए उनके कार्यस्थल के पास अलग और सुरक्षित अल्प विश्राम और प्रसाधन कक्ष की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। संस्थान में आने वालों की सख्त निगरानी और उनका पूरा विवरण आने-जाने के समय के साथ रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए।

महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक करने, उनका प्रशिक्षण कराने की व्यवस्था भी होनी चाहिए। सभी कार्यस्थलों पर आपातकालीन परिस्थिति में क्या करना है इसके संबंध में कुशल आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल होना चाहिए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation