• Latest
  • Trending
Adani, Ambani, Amitabh also invited to Ayodhya

जनवरी 2024 में राम मंदिर में शुरू हो जाएगा दर्शन-पूजन

January 20, 2023
Hurt President Draupadi Murmu's message through a special article, enough is enough

आहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष लेख के जरिये संदेश बस अब बहुत हुआ

August 30, 2024
मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

August 30, 2024
court

पहली नजर में एससी, एसटी का मामला न दिखे तो अग्रिम जमानत मिले

August 30, 2024
अनेक सवाल खड़े कर गया कोलकाता कांड

अनेक सवाल खड़े कर गया कोलकाता कांड

August 30, 2024
AI will tell about lung disease by the sound of cough

एआई बताएगी खांसी की आवाज से फेफड़ों की बीमारी का पता

August 30, 2024
महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

August 30, 2024
People are shedding blood for water all over the world

दुनियाभर में पानी के लिए खून बहा रहे लोग

August 30, 2024
yogi

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

August 30, 2024
Yogi suddenly reached Banke Bihari temple, kept looking at the image of Thakur ji.

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

August 30, 2024
Task force formed for women employees in KGMU

केजीएमयू में महिला कर्मियों के लिए बनी टास्क फोर्स

August 30, 2024
If we divide we will be cut off, if we remain united we will be safe: Yogi

बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहे तो सुरक्षित रहेंगे : योगी

August 30, 2024
Air India flight delays are out of control

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान की तैयारी

August 30, 2024
Saturday, October 25, 2025
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जनवरी 2024 में राम मंदिर में शुरू हो जाएगा दर्शन-पूजन

by Blitzindiamedia
January 20, 2023
in राष्ट्रीय
0
Adani, Ambani, Amitabh also invited to Ayodhya

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि में राम मंदिर का 70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। गर्भगृह के पिलर 14 फीट तक बनकर तैयार हो चुके, परकोटे का मंदिर तेजी से बनाया जा रहा है। लक्ष्य है कि जनवरी 2024 तक दर्शन शुरू कराए जा सकें।

मंदिर निर्माण तीन चरणों में पूरा होगा। पहला चरण अगस्त 2023 तक तथा दूसरा दिसंबर 2024 में पूरा करने का लक्ष्य है। 2025 तक मंदिर पूर्णता को प्राप्त कर लेगा। मंदिर निर्माण में करीब 800 करोड़ रुपए खर्च हो चुके । कुल खर्च का अनुमान करीब 1800 करोड़ रुपए है। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से पिछले सप्ताह मीडिया को परिसर में बुलाया गया। करीब एक घंटे तक उन्हें राम मंदिर के अब तक हुए निर्माण को दिखाया गया। मंदिर निर्माण की ताजा स्थिति को दर्शाते हुए कई नए फोटो जारी किए गए हैं। राम जन्मभूमि पर निर्माण कार्य तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं पर अत्याचार को लेकर पीएम मोदी का झलका दर्द

मोदी ने फिर बताई ‘सेक्युलर सिविल कोड’ की अहमियत

क्या कहते हैं चंपत राय
मंदिर के गर्भगृह की दीवार बनकर तैयार है। यहां परिक्रमा पथ तैयार किया जा रहा है। गर्भगृह के अतिरिक्त 5 मंडप और बनाए जा रहे हैं। रामलला की पत्थर की मूर्ति तैयार हो रही है। चंपत राय के अनुसार विद्वानों का विचार है कि गर्भगृह में भगवान का विग्रह खड़ा होना चाहिए। प्रभु श्रीराम के जीवन के 100 प्रसंग भी मंदिर में उकेरे जाएंगे। इसमें देश के प्रसिद्ध साहित्यकार यतीन्द्र मिश्रा भी सहयोग कर रहे हैं।

– मंदिर का 70 प्रतिशत काम पूरा, गर्भगृह के पिलर 14 फीट तक तैयार
– राम मंदिर की कई नई तस्वीरें जारी, मीडिया को दिखाई गई निर्माण की प्रगति

सिंह द्वार जैसा प्रवेश द्वार
राम मंदिर निर्माण से जुड़े इंजीनियर बताते हैं कि मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का पूरा काम शुरू हो चुका है। वर्कर्स लगे हुए हैं। गर्भगृह और मंडप की दीवारों का काम भी चल रहा है। परकोटे की टोटल लंबाई 762 मीटर है। परकोटे के चार कोने में 4 मंदिर रहेंगे। प्रवेश द्वार सिंह जैसा होगा।

गर्भगृह का काम जारी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की योजना है कि जनवरी 2024 से मंदिर को दर्शन के लिए खोल दिया जाए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के पास पर्याप्त धन है। अभी मंदिर के भूतल निर्माण के क्रम में गर्भगृह का काम चल रहा है।
मिश्र ने बताया कि गर्भगृह के छह खंभों का निर्माण भी शुरू हो चुका है। इन्हें मकराना के मार्बल से बनाया जा रहा है। मार्बल के खंभेनुमा पीस को एक-दूसरे में जोड़कर तैयार किया जा रहा है। ये खंभे 19.3 फीट ऊंचे होंगे। इसके अतिरिक्त मुख्य मंदिर के गर्भगृह में फर्श, मेहराब, रेलिंग, दरवाजे के फ्रेम सफेद मकराना संगमरमर से ही तैयार किए जाएंगे, इनकी गढ़ाई शुरू हो चुकी है।

अयोध्या में सोने के सिंहासन पर विराजेंगे रामलला
पहले फेज का काम दिसंबर में पूरा हो जाएगा। इसमें राम मंदिर का गर्भगृह भी शामिल है। जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के दिन इसी गर्भगृह में सोने के सिंहासन पर रामलला विराजमान होंगे।

मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति

– गर्भगृह के अतिरिक्त 5 मंडप और बनाए जा रहे
– गर्भगृह में श्रीराम के बाल स्वरूप का पूजन मुहूर्त देखकर शुरू कराया जाएगा।
– मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा पथ तैयार किया जा रहा है।
– गर्भगृह के छह खंभों का निर्माण भी जारी है।
– ये मकराना के मार्बल से बनाए जा रहे हैं।
– गर्भगृह के पिलर का निर्माण 14 फीट तक हो चुका। तेजी से कंस्ट्रक्शन पूरा कराया जा रहा है।
– राम मंदिर में सहयोग के लिए भक्तों से मिली ईटों को भी मंदिर निर्माण में लगाया जा रहा है।
– मंदिर की दीवारों के बाहरी आवरण में खंभेनुमा पीस को आपस में जोड़ा जा रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

157751

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation