• Latest
  • Trending
I am a fearless son of Mother India: Namo

महिलाओं पर अत्याचार को लेकर पीएम मोदी का झलका दर्द

August 30, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महिलाओं पर अत्याचार को लेकर पीएम मोदी का झलका दर्द

महिला सुरक्षा हम सबका दायित्व

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in राष्ट्रीय
0
I am a fearless son of Mother India: Namo
विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी अपने विचार व्यक्त करते हैं तो उन विचारों के केंद्र में मुद्दा सदैव विकसित भारत का ही रहता है। इस बार जब वह महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे तो कोलकाता व बदलापुर जैसी वारदातों पर प्रधानमंत्री का गुस्सा स्पष्ट झलक रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन में समाज निर्माण व देश के विकास में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया एवं महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कड़ा रुख जाहिर करते हुए कहा, माताओं, बहनों और बेटियों की सामर्थ्य बढ़ाने के साथ ही उनकी सुरक्षा भी देश की जिम्मेदारी है। सरकारें आती रहेंगी, जाती रहेंगी, लेकिन जीवन की रक्षा और नारी गरिमा की रक्षा, समाज के रूप में भी और सरकार के रूप में भी, हम सबका एक बड़ा दायित्व है।

पीएम मोदी ने नाराजगी जताते हुए कहा, देश का कोई भी राज्य हो, अपनी बहन-बेटियों की पीड़ा और उनका गुस्सा मैं समझ रहा हूं। देश के हर राजनीतिक दल, हर राज्य सरकार से यही कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध का दोषी कोई भी हो, बचना नहीं चाहिए। उसको किसी भी तरह से मदद करने वाले भी किसी कीमत पर बचने नहीं चाहिए।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हमारी सरकार कानूनों को लगातार सख्त बना रही है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार हर तरीके से राज्य सरकारों के साथ है। समाज से इस पाप की मानसिकता को मिटाना होगा। पहले बेटियों के साथ शादी के नाम पर भी धोखे के कई मामले आते रहे हैं। इसके लिए कोई स्पष्ट कानून नहीं था पर नए कानून में शादी के झूठे वादों और छल को भी साफ- साफ परिभाषित किया गया है।

सबका हिसाब होना चाहिए
पीएम ने कहा, अस्पताल हो, स्कूल हो, दफ्तर हो या फिर पुलिस व्यवस्था, जिस स्तर पर भी लापरवाही हो, सबका हिसाब होना चाहिए। ऊपर से नीचे तक एकदम स्पष्ट संकेत जाना चाहिए कि यह पाप (महिलाओं के खिलाफ अपराध) अक्षम्य है।

ई-एफआईआर से जांच में तेजी
पीएम मोदी ने यह भी कहा, अब अगर पीड़ित महिलाओं को थाने नहीं जाना है तो घर बैठे ई-एफआईआर दर्ज करा सकती हैं। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि ई-एफआईआर से थाने के स्तर पर कोई टालमटोल या छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा। इससे तेजी से जांच करने व दोषियों को कड़ी सजा दिलाने में भी मदद मिलेगी।

– महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप
– सरकारें आती रहेंगी, जाती रहेंगी, न अपराधी बच पाएं, न मददगार
– शादी के झूठे वादे के खिलाफ भी हमने बनाया कानून

लखपति दीदियों के लिए 5,000 करोड़ का किया एलान
पीएम मोदी ने सम्मेलन में देशभर की लखपति दीदियों की मदद के लिए 5,000 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की। इससे करीब 2.35 लाख स्वयं सहायता समूहों के जरिये 25.8 लाख सदस्यों को बैंक ऋण मुहैया कराया जाएगा। पीएम मोदी ने 2,500 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड भी जारी किया। इससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा।

दो महीने में 11 लाख लखपति दीदी बनीं
जलगांव (महाराष्ट्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में कहा कि आम चुनाव में हमने 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का वादा किया था। 10 साल में एक करोड़ और बीते दो माह में 11 लाख लखपति दीदी बन गई हैं। इस महीने एक लाख से ज्यादा लखपति दीदी बनी हैं। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में 11 लाख लखपति दीदी को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। पीएम ने कहा, लखपति दीदी परिवार और भावी पीढ़ियों को मजबूत करने का एक बड़ा अभियान है। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदल रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation