• Latest
  • Trending
amit sah

तारीख पर तारीख का दौर करेंगे खत्म

October 13, 2023
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
farmer

बानवे प्रतिशत खेत अब भी बाहर

August 30, 2026
जल जीवन मिशन, ई-श्रम, सूक्ष्म सिंचाई और रेलवे अपडेट

छात्र जाएँगे गाँव के नल तक

August 30, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
Sunday, August 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तारीख पर तारीख का दौर करेंगे खत्म

जल्द ही बदल जाएगा क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम : अमित शाह

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 13, 2023
in राष्ट्रीय
0
amit sah
डॉ. सीमा द्विवेदी

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश में आने वाले वक्त में इंसाफ के लिए किसी को तारीख पर तारीख नहीं मिलेगी। जल्द ही क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम पूरी तरह से बदल जाएगा। देशभर की अदालतें तकनीक आधारित न्यायिक प्रणाली से जुड़ जाएंगी।

गृहमंत्री शाह ने उपरोक्त बातें देहरादून स्थित एफआरआई में आयोजित 49वीं आल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में कहीं। उन्होंने कहा कि आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट के स्थान पर लाए जा रहे तीनों कानूनों में डाक्यूमेंट सबमिशन, एविडेंस, वारंट, समन और जेल सुनवाई ऑनलाइन के माध्यम से होगी। इससे अदालती केस तेजी से निपटेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी पर अमेरिका से मुहर

‘दिमागी नक्सल’ पर सियासत: विपक्ष की छटपटाहट या ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’

तीनों कानूनों में टेररिज्म और आर्गेनाइज्ड क्राइम के लिए कड़े प्रावधान किए जाएंगे। डायरेक्टर प्रॉसीक्यूशन के ऑफिस की क्षमता बढ़ाने के साथ ही छह साल से ज्यादा वाले केसों में फॉरेंसिक साइंस के उपयोग को अनिवार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोष सिद्धि को लेकर भी समयबद्धता और अन्य बदलाव किए जाएंगे। इससे हर नागरिक को सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस की तरह बीट प्रणाली को पुनर्जीवित करने, खबरी नेटवर्क को फिर बनाने की बात की।

क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षा
शाह ने कहा कि आज डिजिटल दौर में डिजिटल पब्लिक गुड्स की सुरक्षा को लेकर भी अहम कदम उठाने की जरूरत है। हमें देश के क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सिक्योरिटी को लेकर भी गंभीरता से काम करना होगा। काउंटर टेररिज्म, जीरो टोलरेंस, जीरो टॉलरेंस स्ट्रेटेजी और जीरो टॉलरेंस एक्शन की दिशा में हमें आगे बढ़ना होगा। साथ ही आतंकवाद को जड़ सहित उखाड़ने का वक्त आ गया है।

आतंकियों के पूरे इको सिस्टम को नष्ट करना होगा
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद निरोधक एजेंसियों को ऐसा कठोर रुख अपनाना होगा कि देश में नए आतंकवादी संगठन न पनप सकें। आतंकवाद निरोधक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी कहा कि न केवल आतंकवाद, बल्कि आतंकवादियों के पूरे इको सिस्टम को नष्ट करना होगा। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए सख्त फैसलों से क्रिप्टोकरेंसी, हवाला, आतंकी वित्तपोषण, संगठित अपराध गिरोह और नार्को-टेरर लिंक से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं। अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation