• Latest
  • Trending
Volcanic 'devil' comet coming closer to Earth

धरती के करीब आ रहा ज्वालामुखी वाला ‘शैतान’धूमकेतु

January 5, 2024
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Thursday, August 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

धरती के करीब आ रहा ज्वालामुखी वाला ‘शैतान’धूमकेतु

माउंट एवरेस्ट जितना आकार, हर 15 दिन में होता है विस्फोट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 5, 2024
in साइंस-टेक
0
Volcanic 'devil' comet coming closer to Earth
ललित दुबे

वाशिंगटन। धरती के करीब से माउंट एवरेस्ट जितना बड़ा खतरनाक धूमकेतु गुजरने वाला है। इसे वैज्ञानिक ‘शैतान’ धूमकेतु के नाम से बुला रहे हैं, लेकिन इसका वैज्ञानिक नाम 12पी/पोंस-ब्रूक्स है। इसे ‘शैतान’ धूमकेतु इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इस पर हर 15 दिन में किसी ज्वालामुखी जैसा विस्फोट होता है। विस्फोट के दौरान यह धूमकेतु बर्फ और गैस उत्सर्जित करता है। विस्फोट होने पर इस धूमकेतु में किसी पशु के सींग जैसा आकार दिखता है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस धूमकेतु में 30 दिसंबर तो विस्फोट हुआ है। यह अप्रैल में पृथ्वी के करीब से गुजरेगा।

क्यों होता है विस्फोट
वैज्ञानिकों ने बताया कि धूमकेतु का विस्फोट ज्वालामुखी विस्फोट की तरह होता है। धूमकेतु को वास्तव में क्रायोवोल्केनिक धूमकेतु या ठंडे ज्वालामुखी धूमकेतु के रूप में जाना जाता है। खगोलविदों ने पाया कि यह दो सप्ताह की अवधि में घूमता है, जो इसके क्रायोवोल्केनिक वेंट को सूर्य की ओर मोड़ देता है। फिर वह वेंट सूर्य से गर्म हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप विस्फोट होता है।

YOU MAY ALSO LIKE

शरीर में एक साल तक रह सकता है कोरोना वायरस

एआई के कारण हो सकता है बिजली संकट

वैज्ञानिकों ने बताया धूमकेतु का आकार
ब्रिटिश एस्ट्रोनॉमिकल एसोसिएशन के रिचर्ड माइल्स ने कहा, धूमकेतु 12पी में एक सुपर क्रायोगीजर है, जिसका विस्फोट स्थानीय सूर्योदय के बाद उसके स्थान पर होता है। इस धूमकेतु का व्यास लगभग 18.6 मील है। यह 14 नवंबर के बाद से अपने सबसे बड़े विस्फोट का अनुभव कर सकता है। विस्फोट के बाद यह धूमकेतु कई दिनों तक यह सामान्य से 100 गुना अधिक चमकीला दिखाई दिया। पोंस-ब्रूक्स भी 2024 के अप्रैल में पृथ्वी के सबसे करीब होगा और उस वर्ष मई और जून में नग्न आंखों को दिखाई देगा।

हैली धूमकेतु से की जा रही तुलना
वैज्ञानिकों ने इसे हैली टाइप का धूमकेतु बताया है, जो हर 71 साल में पृथ्वी की परिक्रमा करता है। हैली धूमकेतु को अपनी कक्षा की परिक्रमा करने में 76 साल लगते हैं। नासा का कहना है कि हैली धूमकेतु अब 2061 में नजर आ सकता है। नया वाला धूमकेतु विस्फोट के बाद तेजी से चमकीला दिखने लगता है। इसके बाद जैसे-जैसे इसकी चमक कम होती है, वैसे-वैसे विस्फोट के कारण बनी सींगें खत्म होने लगती हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation