• Latest
  • Trending
modi-ji

भारत के हर हिस्से को कनेक्ट करेगी वंदे भारत एक्सप्रेस : मोदी

September 29, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत के हर हिस्से को कनेक्ट करेगी वंदे भारत एक्सप्रेस : मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 29, 2023
in राष्ट्रीय
0
modi-ji

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ेंगी जिनमें राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिमी बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात शामिल हैं। पीएम मोदी नई ट्रेनों के उद्घाटन कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश में आधुनिक कनेक्टिविटी के विस्तार का यह अभूतपूर्व अवसर है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की यह स्पीड और स्केल 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से बिलकुल मैच कर रही है। यही तो आज का भारत चाहता है। नए भारत के युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं, कारोबारियों और नौकरी-पेशा से जुड़े लोगों की प्रेरणा है। एक साथ 9 वंदे भारत ट्रेन का शुरुआत होना भी इसी का उदाहरण है।

– प्रधानमंत्री ने 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
– ये ट्रेनें 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ेंगी

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को अब 25 वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा मिल रही है। अब इसमें 9 और वंदे भारत जुड़ जाएंगी। वह दिन दूर नहीं जब वंदे भारत देश के हर हिस्से को कनेक्ट करेगी। वंदे भारत ट्रेनों ने पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी ला दी है। जिन जगहों पर वंदे भारत ट्रेन पहुंच रही हैं, वहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इससे वहां रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं। आज देश के हर व्यक्ति को नए भारत की उपलब्धियों पर गर्व है। इस साल रेलवे का बजट साल 2014 में आवंटित बजट से 8 गुना ज्यादा सरकार ने रेल बजट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की है। इस साल रेलवे का बजट साल 2014 में आवंटित बजट से आठ गुना ज्यादा है। वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। 1,11,00,000 से अधिक यात्री इन ट्रेनों से यात्रा कर चुके हैं।

पीएम मोदी ने अपनी सरकार के दौरान रेलवे के कायापलट के बारे में बात करते हुए कहा, आजादी के अमृत काल में जो भी स्टेशन विकसित होंगे, उन्हें ‘अमृत भारत स्टेशन’ कहा जाएगा।

ट्रेनें एंटी कोलीजन सिस्टम ‘कवच’ से लैस
पीएम ने जिन 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन किया, ये एंटी कोलीजन सिस्टम ‘कवच’ से लैस हैं।

नई वंदे भारत रेलगाड़ियां-
– उदयपुर-जयपुर
– तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई
– हैदराबाद-बेंगलुरु
– विजयवाड़ा-चेन्नई
– पटना-हावड़ा
– कासरगोड-तिरुवनंतपुरम
– राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी
– रांची-हावड़ा
– जामनगर-अहमदाबाद

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation