• Latest
  • Trending
UP is no longer a sick state: Yogi Adityanath

अब बीमारू राज्य नहीं यूपी : योगी आदित्यनाथ

January 26, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब बीमारू राज्य नहीं यूपी : योगी आदित्यनाथ

अयोध्या विश्व का सर्वाधिक पर्यटक आकर्षित करने वाला धर्मस्थल होगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 26, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
UP is no longer a sick state: Yogi Adityanath
संजय द्विवेदी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा। यूपी की अर्थव्यवस्था वर्ष 2027-28 में वन ट्रिलियन डालर होगी। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश देश की छठी अर्थव्यवस्था थी। हमने बीते छह वर्षों में दोगुनी वृद्धि के साथ यूपी को अब देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बना दिया है। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद अयोध्या विश्व का सबसे ज्यादा पर्यटक आकर्षित करने वाला धर्मस्थल होगा। नई अयोध्या देश में पर्यटकों की संख्या का रिकार्ड तोड़ देगी और अर्थव्यवस्था का केंद्र बनेगी।

आध्यात्मिक पर्यटन ने बहुत संभावनाएं दी हैं
मुख्यमंत्री ने विशेष बातचीत में कहा कि अयोध्या हो, काशी या फिर मथुरा हो, आध्यात्मिक पर्यटन ने बहुत संभावनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर का लक्ष्य दिया है। हमने वर्ष 2027 तक वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री का जो विज़न है, वह हमारा मिशन भी है। उसी के अनुरूप हमने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य प्रारंभ किए हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

वर्ष 2017 से पहले सेक्टर की पहचान तक नहीं थी
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले विकास के लिए सेक्टरों की पहचान ही नहीं थी। उत्तर प्रदेश में तो हनुमान जैसी ताकत है लेकिन इसे भुला दिया गया था। प्रधानमंत्री के मार्ग निर्देशन का ही परिणाम है कि यूपी में अब एमएसएमई की 96 लाख इकाइयां हैं। दुनिया की सबसे उपजाऊ भूमि हमारे पास है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व मंे कृषि उत्पादन में यूपी की डबल इंजन की सरकार राष्ट्रीय औसत से आगे है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में कई मानकों पर यूपी पिछड़ा था। आज जो हमारे डाटा हैं, वे अब नेशनल औसत के समकक्ष या फिर आगे चल रहे हैं।

छह करोड़ गरीबी से उबारे
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में 6 करोड़ लोगों को हमने गरीबी से उबारा है और बीमारू राज्य की श्रेणी से यूपी मुक्त हो चुका है। बीमार शब्द यूपी से हटा देना चाहिए। यूपी आज सरप्लस स्टेट है।

आज चाहे कानून-व्यवस्था हो या फिर रोजगार, हम आगे चल रहे हैं। जब हमने सरकार संभाली तो यूपी में बेरोजगारी दर 19 फीसदी से अधिक थी। अब बेरोजगारी दर 2.4 फीसदी है। यूपी में एमएसएमई दम तोड़ रही थी। ओडीओपी के जरिये एमएसएमई धमाका कर रहा है। यह रफ्तार बनी रही तो यूपी 2027-28 तक वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में जब हम आए थे तो धार्मिक पर्यटन तीन करोड़ के करीब था। यह बीते वर्ष 31.5 करोड़ के पास पहुंच गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation