• Latest
  • Trending
Stomach infection can increase the risk of Alzheimer's

पेट का इन्फेक्शन बढ़ा सकता है अल्जाइमर का खतरा

January 5, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पेट का इन्फेक्शन बढ़ा सकता है अल्जाइमर का खतरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 5, 2024
in साइंस-टेक
0
Stomach infection can increase the risk of Alzheimer's
डॉ. सीमा द्विवेदी

नई दिल्ली। दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है, यह तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपको यह पता है कि आपके दिमाग का रास्ता भी पेट से जाता है। सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। हाल ही में ‘अल्जाइमर और डिमेंशिया: द जर्नल ऑफ द अल्जाइमर एसोसिएशन’ में आई एक स्टडी में पाया गया कि गट में पाया जाने वाला एक बैक्टीरिया अल्जाइमर के खतरे को बढ़ा सकता है।

इस स्टडी में 50 साल से अधिक उम्र के 40 लाख लोगों के मेडिकल डाटा का विश्लेषण किया गया और पाया गया कि जिन व्यक्तियों में एच.पिलोरी बैक्टीरिया, जो आपके गट में पाया जाता है, का इन्फेक्शन पाया गया, उनमें अल्जाइमर का खतरा 11 फीसदी बढ़ जाता है। इस इन्फेक्शन की वजह से अपच, अल्सर और यहां तक कि पेट के कैंसर का भी खतरा रहता है। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि यह बैक्टीरिया दुनिया की दो-तिहाई आबादी के गट में पाया जाता है।

YOU MAY ALSO LIKE

शरीर में एक साल तक रह सकता है कोरोना वायरस

एआई के कारण हो सकता है बिजली संकट

इस स्टडी के शोधकर्ताओं ने इस बात के बारे में भी चिंता जताई कि दुनिया में लाखों लोग अल्जाइमर से पीड़ित हैं और डेमोग्राफिक बदलाव की वजह से आपकी यह संख्या और अधिक तेजी से बढ़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि इस खतरनाक बीमारी से बचाव के तरीकों को अपनाया जाए।

अल्जाइमर से बचाव के उपाय

फिजिकली एक्टिव रहें : आपकी सेहत के लिए फिजिकल एक्टिविटी काफी जरूरी होती है। इसकी मदद से बेहतर सोचने और स्ट्रेस और डिप्रेशन का खतरा कम होता है और नींद भी बेहतर आती है।

हेल्दी डाइट खाएं : अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, नट्स आदि शामिल करें। प्रोसेस्ड फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल न करें। एक स्टडी के मुताबिक भी मेडिटिरेनियन डाइट खाने से अल्जाइमर का खतरा कम हो जाता है।

स्मोकिंग न करें : स्मोकिंग करने से आपकी सेहत पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे आपकी कॉग्निटिव हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए स्मोकिंग न करें।

भरपूर नींद लें : नींद की कमी की वजह से अल्जाइमर का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इसलिए रोज 7-8 घंटे की लगातार नींद लें।
कानों का ख्याल रखें: अगर आपको सुनने में कोई तकलीफ होती है, तो डॉक्टर से मिलकर इसका इलाज कराएं। सुनाई देने में तकलीफ होने की वजह से अल्जाइमर का खतरा बढ़ जाता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation