• Latest
  • Trending
Speedy and fair

शिकायत का शीघ्र व न्यायपूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : संजय राय

September 22, 2023
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
प्रोजेक्ट इम्पोर्ट्स योजना CAG ऑडिट 2026

जिस फ़ाइल की कोई आख़िरी तारीख़ नहीं

August 31, 2026
भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

भारत का अपना पॉपकॉर्न बीज

August 31, 2026
daily-news

भारत सरकारी योजनाएं और प्रमुख घटनाक्रम अगस्त 2026

August 31, 2026
Friday, September 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शिकायत का शीघ्र व न्यायपूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : संजय राय

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 22, 2023
in राष्ट्रीय
0
Speedy and fair
ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। बीमा व्यवसाय में निजी बीमा कंपनियों के आगमन के साथ ही जहां भारत में बीमा व्यवसाय की वृद्धि दर दो अंकों में जा पहुंची है, वहीं दूसरी ओर ग्राहकों की शिकायतों में भी कई गुना वृद्धि हुई है। अनेक मामलों में ऐसा पाया गया है कि बीमा कंपनियों एवं उनके प्रतिनिधियों ने बीमित व्यक्तियों और उनके उत्तराधिकारियों की उचित एवं विधि सम्यक शिकायतों को भी मनमाने तरीकों से उनके हितों के विरूद्ध निर्णीत कर दिया। ऐसे में असहाय ग्राहकों का बीमा व्यवसाय पर से विश्वास कम हो जाता है और उन्हें अपनी समस्या के निराकरण हेतु न्यायालयों के चक्क र लगाने पर मजबूर होना पड़ता है।

यह स्थिति न केवल बीमा क्षेत्र के ग्राहकों के हितों के प्रतिकूल है, साथ ही देश में बीमा व्यवसाय के विकास में भी बाधक है। अतः बीमा व्यवसाय में ग्राहकों का भरोसा कायम रखने, हर नागरिक को समुचित बीमा सुरक्षा प्रदान करने एवं देश में बीमा व्यवसाय के संतुलित विकास के लिए जरूरी है कि ग्राहकों की आवश्यकताओं एवं उनकी क्रय क्षमता को ध्यान में रखते हुए पॉलिसियों को तैयार किया जाये। पॉलिसी की शर्तों को सरल एवं आसानी से समझ में आने वाला बनाया जाए, किसी प्रकार का मतभेद होने पर ग्राहक की शिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध तरीकों से समाधान किया जाए। इसी उद्देश्य से इस क्षेत्र की नियामक संस्था इरडा ने बीमा लोकपाल संस्था का सृजन किया है जो ग्राहकों की समस्याओं को पंजीकृत करके दोनों पक्षों को सुनवाई हेतु बुलाकर समयबद्ध तरीके से समस्या के निराकरण का प्रयास करता है। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए देश भर में कुल 17 बीमा लोकपाल कार्यालयों की स्थापना की गई है ताकि ग्राहक अपने निकटतम बीमा लोकपाल कार्यालय में जाकर अपनी समस्या का समाधान पा सकें। पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड हेतु बीमा लोकपाल का कार्यालय नोएडा में स्थित है जहां वर्तमान में बिम्बाधर प्रधान बीमा लोकपाल के रूप में पदस्थापित हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी पर अमेरिका से मुहर

‘दिमागी नक्सल’ पर सियासत: विपक्ष की छटपटाहट या ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’

इन मुद्दों पर दर्ज कराएं शिकायत
– दावे के निपटान में देरी
– दावे का आंशिक अथवा पूर्ण निरस्तीकरण
– पॉलिसी में देय प्रीमियम पर कोई विवाद
– पॉलिसी दस्तावेज या पॉलिसी अनुबंध में शर्तों एवं नियमों की व्याख्या से सम्बंधित कोई विवाद
– बीमाकर्ताओं अथवा एजेंट, उनके मध्यस्थ के विरुद्ध पॉलिसी सेवा सम्बन्धी कोई शिकायत
– बीमा पालिसी का समय से जारी न किया जाना
– बीमित के हितों में सरकार, नियामक संस्था एवं बीमा अधिनियम द्वारा प्रदान किये गए किसी अधिकार को उसे प्रदान न किये जाने के सम्बन्ध में।

विवाद निस्तारण के ग्राफ में हुई वृद्धि
विगत तीन वर्षों में विभिन्न श्रेणियों में क्रमशः 1506, 2052 एवं 3133 शिकायतों का निष्पादन किया गया है और इनमें से ज्यादातर शिकायतों को पॉलिसीधारकों के पक्ष में निर्णीत किया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation