• Latest
  • Trending
Someone's stars shined, someone's pride was broken

किसी के सितारे चमके, किसी का टूटा गुरूर

July 19, 2024
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

किसी के सितारे चमके, किसी का टूटा गुरूर

यूरो कप, कोपा कप और विंबलडन में मिला रोमांच का तड़का

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 19, 2024
in महिला-खेल
0
Someone's stars shined, someone's pride was broken
ब्लिट्ज ब्यूरो

बर्लिन। स्पेन ने यूरोपियन चैंपियनशिप (यूरो कप) 2024 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हराने के साथ ही रिकॉर्ड चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया। यूरो कप की ट्रॉफी सर्वाधिक बार जीतने का रिकॉर्ड अब स्पेन के नाम हो गया है। इससे पहले स्पेन और जर्मनी ने समान रूप से तीन-तीन बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था, लेकिन अब स्पेन इस चैंपियनशिप की सबसे सफल टीम बन गई है। स्पेन की टीम 1964, 2008 और 2012 में भी चैंपियन रही है।

ओयारजाबल ने दागा निर्णायक गोल
बर्लिन में खेले गए यूरो कप के फाइनल मुकाबले के अंतिम क्षणों में मिकेल ओयारजाबल ने मार्क कुकुरेला के क्रॉस पर गोल दागा जो निर्णायक साबित हुआ। इससे पहले, स्पेन और इंग्लैंड के बीच पहले हॉफ तक मुकाबला गोल रहित रहा था, लेकिन 47वें मिनट में स्पेन के निको विलियम्स ने लामाइन यमल से मिले पास पर गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। इंग्लैंड ने भी बराबरी की काफी कोशिश की और उसे 73वें मिनट में सफलता मिली जब स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे कोल पामर ने गोल दागा। इसके बाद दोनों टीमों ने बढ़त लेने की कोशिश की और एक समय लगा कि मैच में अतिरिक्त समय में जाएगा, लेकिन ओयारजाबल ने बिना कोई गलती किए गोल दागा और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

नहीं खत्म हुआ इंग्लैंड का 58 साल का खिताबी सूखा
इंग्लैंड टीम की कोशिश अपने 58 साल के खिताबी सूखे को समाप्त करने पर टिकी हुई थी, लेकिन उसे लगातार दूसरी बार यूरो कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। स्पेन की टीम जहां खिताबी मुकाबले में अजेय रहते हुए आई थी, जबकि इंग्लैंड ने उतार-चढ़ाव भरे सफर के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। इंग्लैंड ने यूरो 2024 में नॉकआउट चरण के तीनों मैच पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीते थे। इंग्लैंड और स्पेन के बीच छह साल बाद कोई मुकाबला खेला गया था।

दोनों टीमों के बीच इससे पहले 2018 में नेशंस लीग का डबल हेडर मैच खेला था। स्पेन ने 2018 में वेंबली स्टेडियम में 2-1 से जीत दर्ज की थी, जबकि इंग्लैंड ने सेविला में खेले गए अगले मैच में वापसी करते हुए स्पेन को 3-2 से हराया था।

यमल ने तोड़ा पेले का 66 साल पुराना रिकॉर्ड
स्पेन के लामाइन यमल इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उतरने के साथ ही किसी बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी पेले का 66 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। यमल जब यूरो कप 2024 का फाइनल खेलने उतरे तो उनकी उम्र 17 साल एक दिन थी, जबकि 1958 में फीफा विश्व कप का फाइनल खेलते समय पेले की उम्र 17 साल 249 दिन थी। इससे पहले, फ्रांस के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में भी यमल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की थी। यमल यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे कम उम्र के गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए थे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation