• Latest
  • Trending
39 runs scored in one over, world record broken

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

August 23, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

- टी-20 मैच में समोआ के बल्लेबाज ने 6 गेंद पर 6 छक्के जमाए, 3 नो-बॉल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 23, 2024
in महिला-खेल
0
39 runs scored in one over, world record broken
ब्लिट्ज ब्यूरो

एपिया। समोआ के बल्लेबाज डेरियस विसर ने टी 20 के एक ओवर में 6 छक्के लगाए और 3 नो-बॉल की बदौलत ओवर में 39 रन बने।

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में समोआ और वानुआतु के बीच हुए मैच के दौरान यह रिकॉर्ड बना।

YOU MAY ALSO LIKE

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

हरियाणा सरकार ने भाकर, नीरज, विनेश को किया मालामाल

डेरियस विसर ने टी-20 वानुआतु के गेंदबाज नलिन निपिको के ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए। इस ओवर में 3 नो बॉल भी शामिल थीं। इससे टी-20 इंटरनेशनल मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा 39 रन का नया रिकॉर्ड बन गया।

पिछला रिकॉर्ड 36 रन का था। बतौर बल्लेबाज डेरियस विसर ने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी ही की है। लेकिन, 3 नो-बॉल होने की वजह से किसी टी-20 इंटरनेशनल के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है।

समोआ की राजधानी एपिया में खेले गए इस मुकाबले को समोआ ने 10 रन से जीत लिया।

विसर से पहले 3 बैटर लगा चुके हैं 6 गेंदों पर 6 सिक्स
विसर टी-20 इंटरनेशनल मैच के एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी एक ओवर में 6 छक्के लगा चुके हैं। सबसे पहले युवराज ने 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे।

दूसरी ओर, नलिन निपिको एक ओवर में 36 या इससे ज्यादा रन खर्च करने वाले छठे गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड (2007), अकिला धनंजय (2021), करीम जनत (2024), कामरान खान (2024) और अजमतुल्लाह उमरजई (2024) ओवर में 36 रन खर्च कर चुके हैं।

विसर टी 20 में शतक लगाने वाले समोआ के पहले खिलाड़ी
डेरियस विसर टी-20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने वाले समोआ के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वे नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे। उन्होंने शुरू से ही आक्रामक बैटिंग की। विसर ने महज 62 गेंदों में 132 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 14 छक्के निकले।
विसर की पारी के दम पर समोआ ने 20 ओवर में 174 रन का स्कोर बनाया। जवाब में वानुआतु की टीम 9 विकेट पर 164 रन ही बना सकी। 6 छक्के खाने वाले तेज गेंदबाज नलिन निपिको ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation