ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। गर्भावस्था के आखिरी तीन महीनों में मां का तनाव और डिप्रेशन उसके बच्चे के वजन पर असर डालता है। इसे लेकर 717 गर्भवती महिलाओं पर रिसर्च हुई है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की स्टडी : बढ़ोतरी के साथ नवजात के वजन में औसतन 5.84 ग्राम की कमी का संबंध पाया गया है। वहीं, डिप्रेशन के लक्षणों के स्कोर में हर एक अंक बढ़ने पर जन्म वजन में औसतन 7.45 ग्राम की कमी को प्रभावित कर सकता है। मां के तनाव के स्तर में हर एक अंक का असर नवजात के वजन पर पाया गया है।
यह शोध हैदराबाद स्थित इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन और अन्य भारतीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से जुड़े शोधकर्ताओं ने किया है। इसके नतीजे जर्नल फ्रंटियर्स इन पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित हुए है। शोध में हैदराबाद की 717 गर्भवती महिलाओं को शामिल किया गया, जिनमें से 616 के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इनमें 17.4% महिलाओं में तनाव का स्तर अधिक और 21.4% में डिप्रेशन के लक्षण मिले।
अध्ययन में 17.69% बच्चों का जन्म वजन 2.5 किलो से कम था। वहीं, 16.23% बच्चे समय से पहले पैदा हुए। हालांकि, मां के तनाव और डिप्रेशन का समय से पहले प्रसव से कोई महत्वपूर्ण संबंध नहीं मिला। शोधकर्ताओं के मुताबिक, मानसिक तनाव से शरीर की हार्मोन व्यवस्था, नीद और खानपान प्रभावित हो सकते है, जिसका असर गर्भावस्था पर पड़ सकता है।














