• Latest
  • Trending
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

131 मानकः भारत एशिया की तीसरी ‘मेजर पॉवर’

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
मुंबई में मलेरिया के एक साल में बढ़े 48% मामले, 12,574 केस

मुंबई में मलेरिया के एक साल में बढ़े 48% मामले, 12,574 केस

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 28, 2026
in नॉर्थ
0
रूफटॉप सोलर

संजय द्विवेदी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत 5 लाख घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। इस पर लगभग 3,750 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह प्रस्ताव ‘यूटिलिटी-लेड एग्रीगेशन’ (यूएए) मॉडल के तहत दिया गया है। इसका उद्देश्य राज्य में 750 MW की अतिरिक्त सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करना है।

इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट के तहत, चिन्हित किए गए घरों में से 50 प्रतिशत घरों में 1 kW क्षमता वाले सोलर प्लांट लगाए जाएंगे, जबकि बाकी 50 प्रतिशत घरों में 2 kW क्षमता वाले सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।

बयान में कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट को उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल), इसकी विभिन्न वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स ) और उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीएनईडीए) के माध्यम से लागू किया जाएगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार से वित्तीय सहायता मिलेगी।

इसका उद्देश्य बड़ी संख्या में घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ना, उनके बिजली बिल को कम करना और राज्य में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

राज्य सरकार ने बताया कि ‘पीएम सूर्य घर’ योजना के तहत कुल रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में उत्तर प्रदेश फिलहाल देश में पहले स्थान पर है।

राज्य भर के घरों में अब तक लगभग 9.63 लाख रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। यह सौर ऊर्जा को अपनाने के बढ़ते चलन और विभिन्न विभागों तथा बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स) के समन्वित प्रयासों को दर्शाता है।

राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 31 मार्च 2027 की समय-सीमा से पहले आधिकारिक ‘ पीएम सूर्य घर’ पोर्टल के माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन करें।

सरकार ने बताया कि पात्र लाभार्थी रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से कुल 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।


सोलर सेल का उत्पादन शुरू करने की योजना बना रही आईबी सोलर

लखनऊ। आईबी सोलर कंपनी दिसंबर 2027 से सोलर सेल का उत्पादन शुरू करने की योजना बना रही है। यह प्रस्तावित सोलर सेल फैसिलिटी आईबी सोलर के लिए ‘बैकवर्ड इंटीग्रेशन’ की दिशा में एक कदम है। कंपनी अभी सोलर मॉड्यूल बनाने का काम करती है, जिसकी कुल क्षमता 1.5 GW है।

आईबी सोलर की मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस विस्तार योजना के लिए उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्टि्रयल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) क्षेत्र में 1.2 GW क्षमता वाली एक फैसिलिटी लगाने का प्रस्ताव है। कंपनी का मकसद घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग वैल्यू चेन में अपनी स्थिति को मजबूत करना है।

YOU MAY ALSO LIKE

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

आईबी सोलर के डायरेक्टर अभिनव महाजन के अनुसार, इस फैसिलिटी के दिसंबर 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी इसी जगह पर लगभग 3 GWh क्षमता वाली बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट लगाने की भी योजना बना रही है। उम्मीद है कि दोनों प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम शुरू होगा।

‘रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया (आरईआई) एक्सपो’ के दौरान महाजन ने बताया कि कंपनी के पास यीडा में पहले से ही जमीन है, जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के काफी करीब है। यहीं पर कंपनी अपनी दोनों मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज स्थापित करने की योजना बना रही है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation