• Latest
  • Trending
PM Modi assured Zelensky of help in restoring peace

पीएम मोदी ने जेलेंस्की को शांति बहाली में मदद का दिया भरोसा

August 30, 2024
रिंगरोड बनने पर कानपुर को मिलेगा एक्सप्रेसवे का पूरा फायदा

रिंगरोड बनने पर कानपुर को मिलेगा एक्सप्रेसवे का पूरा फायदा

July 27, 2026
‘वेड इन उत्तराखंड’ अर्थव्यवस्था को करेगा बूस्ट

‘वेड इन उत्तराखंड’ अर्थव्यवस्था को करेगा बूस्ट

July 27, 2026
expressway

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से सुगम हुआ सफर

July 27, 2026
राम मंदिर को दान में मिला सोना चांदी पूर्णत: सुरक्षित

राम मंदिर को दान में मिला सोना चांदी पूर्णत: सुरक्षित

July 27, 2026
'लाडकी बहन' योजना में पुरुष भी बने थे लाभार्थी

‘लाडकी बहन’ योजना में पुरुष भी बने थे लाभार्थी

July 27, 2026
देश की सबसे लंबी 11.95 किमी जल सुरंग तैयार, 1450 गांवों को मिलेगा फायदा

देश की सबसे लंबी जल सुरंग बनकर तैयार

July 27, 2026
डेटा सेंटर नीति से गुजरात की डिजिटल अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

डेटा सेंटर नीति से गुजरात की डिजिटल अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

July 27, 2026
अहमदाबाद में नीचे रेल और ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

अहमदाबाद में नीचे रेल और ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

July 27, 2026
सिलीगुड़ी कॉरिडोर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला अहम मार्ग है। सुरक्षा और सैन्य आपूर्ति मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

देश के लिए बहुत अहम है ‘चिकन नेक’, सुरक्षा के असाधारण प्रबंध

July 27, 2026
बंगाल सरकार का एलानः अस्पतालों में मरीजों को मिलेगा बेहतर भोजन

बंगाल सरकार का एलानः अस्पतालों में मरीजों को मिलेगा बेहतर भोजन

July 27, 2026
46 बंदूकें नहीं, 46 जिंदगियां लौटीं मुख्यधारा में

46 बंदूकें नहीं, 46 जिंदगियां लौटीं मुख्यधारा में

July 27, 2026
दक्षिण व द.पूर्व एिशया के बीच रणनीतिक सेतु है पूर्वोत्तर भारत

दक्षिण व द.पूर्व एिशया के बीच रणनीतिक सेतु है पूर्वोत्तर भारत

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने जेलेंस्की को शांति बहाली में मदद का दिया भरोसा

भारत यात्रा का न्योता भी दिया, पुतिन के साथ वार्ता की दी जानकारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
PM Modi assured Zelensky of help in restoring peace
ब्लिट्ज ब्यूरो

कीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच बैठक में वर्ष 2024 से 2028 के लिए कृषि, खाद्य उद्योग, दवा और संस्कृति और मानवीय सहायता के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए सहमति बनी। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार बैठक के दौरान यूक्रेन ने इच्छा जताई की भारत उसके द्वारा आयोजित ग्लोबल पीस समिट का हमेशा हिस्सा बना रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जेलेंस्की को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बातचीत के बारे में भी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को भारत आने का न्यौता भी दिया है।

जंग के मैदान में 12 मिनट में तैयार हो जाता है पोटेंशियल अस्पताल
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्ण रूप से चार स्वदेशी भीष्म हेल्थ क्यूब यूक्रेन को सौंपे। भीष्म क्यूब एक ऐसा पोटेंशियल अस्पताल है जिसे जंग के मैदान में 12 मिनट के अंदर उपचार के लिए तैयार किया जा सकता है। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस ये क्यूब गंभीर से गंभीर चोट के इलाज में अहम भूमिका निभाने में कारगर हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

‘यूएन से उठ जाएगा भरोसा’, सुरक्षा परिषद की नाकामी पर बरसा भारत

यूक्रेन में ही बनेंगी फ्रांस की क्रूज मिसाइल व ग्लाइड बम

जेलेंस्की की पोस्ट को लाखों लाइक्स
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की जिसे चंद घंटों में दस लाख से अधिक लाइक मिल गए। सूत्रों की मानें तो इससे पहले जेलेंस्की की किसी पोस्ट को अब तक सबसे अधिक 7.8 लाख लाइक मिले थे। इसके अलावा एक्स पर एक पोस्ट करते हुए जेलेस्की ने लिखा- आज नया इतिहास बन गया… भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश की स्वतंत्रता के बाद पहली बार यूक्रेन का दौरा किया।

बच्चों के खिलौने देख भावुक हुए पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कीव स्थित राष्ट्रीय ऐतिहासिक संग्रहालय में युद्ध में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी वहां रखे बच्चों के खिलौने देख भावुक हो गए। बच्चों की याद में प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक गुड़िया रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के हर देश के बच्चों को जीने का हक है, युद्ध से सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों को होता है।

बापू के बताए रास्ते पर चलना चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीव के ओएसिस ऑफ पीस पार्क में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि बापू के विचार वैश्विक हैं। दुनिया उनके विचारों से सीख लेती है। हम सभी को उनके बताए मानवता के रास्ते पर चलना चाहिए।

कीव में भारतीयों ने किया भव्य स्वागत
कीव पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हयात होटल में भारतीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। वर्ष 1991 में आजाद यूक्रेन का किसी भारतीय प्रधानमंत्री का ये पहला दौरा था।
दस घंटे की ट्रेन यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड से कीव पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मोदी रूस दौरे के करीब छह सप्ताह बाद कीव पहुंचे हैं। पीएम मोदी के दौरे पर पूरी दुनिया की नजर थी और सभी को इस दौरे से उम्मीद भी बनी थीं।

हिंदी पढ़ रहे छात्रों से मिले
यूक्रेन दौरे के बीच प्रधानमंत्री मोदी कीव के स्कूल ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में हिंदी की पढ़ाई कर रहे यूक्रेनी छात्रों से मुलाकात के दौरान हिंदी में बात की। उन्होंने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि आप लोग दोनों देशों के बीच मजबूत कड़ी का हिस्सा हैं। बच्चों ने इस दौरान राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम भी गाया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation