• Latest
  • Trending
Pankaj Tripathi is a fan of Atal ji since childhood.

बचपन से अटल जी के फैन हैं पंकज त्रिपाठी

January 5, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बचपन से अटल जी के फैन हैं पंकज त्रिपाठी

ब्लिट्ज इंडिया के लिए जोईता मित्रा सुवर्णा की पंकज त्रिपाठी से विशेष बातचीत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 5, 2024
in राष्ट्रीय
0
Pankaj Tripathi is a fan of Atal ji since childhood.
ब्लिट्ज ब्यूरो

आजकल एक फिल्म के ट्रेलर की चर्चा चारों ओर है। जन-जन के प्रिय नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, उनके दर्शन, उनकी विचारधारा, सियासत की यात्रा, अथक संघर्ष, संवेदनशीलता, भावुकता आदि पहलुओं को छूता हुआ ‘मैं अटल हूं’ का ट्रेलर सभी के दिलो-दिमाग पर छा गया है। इस फिल्म में अटल जी की भूमिका निभाई है अभिनय को नई परिभाषा देने वाले सहजता और सादगी की प्रतिमूर्ति पंकज त्रिपाठी ने। फिल्म के विविध पक्षों, अटल जी के विराट व्यक्तित्व, खासियतों, चुनौतियों आदि को लेकर पंकज त्रिपाठी ने विशेष साक्षात्कार में बेबाक टिप्पणी की।

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वह बचपन से अटल बिहारी वाजपेयी के फैन रहे हैं। आज यह मेरे लिए सपने जैसा है कि अपने छात्र जीवन में जिस नेता की दूर से ही झलक पाकर धन्य हो जाता था, उस महान नेता का किरदार निभाने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। पंकज ने बताया कि अटल जी की आवाज हम रेडियो पर सुनते थे या उनकी खबर अखबारों में पढ़ते थे। पंकज त्रिपाठी की शुरुआत में रुचि राजनेता बनने में थी। वह एबीवीपी में शामिल रहे व 2003 में लालू प्रसाद यादव का विरोध करते हुए जेल में भी गए। धीरे-धीरे राजनीति से उनका रुझान घटता गया और वह अभिनय की ओर मुड़ते गए। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि शुरू में छोटे-छोटे रोल मिले। पंकज ने हर रोल में किरदार को इतना जीवंत किया कि उनकी ख्याति और डिमांड बढ़ती गई। पंकज ने बताया कि मेरे लिए रोल कभी छोटा नहीं रहा, बल्कि मेरी पूरी दुनिया रही। बकौल पंकज, मेरे कैरेक्टर मुझसे ज्यादा पापुलर रहे। आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी पा चुके हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्रीराम मंदिर के सीईओ

गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को दें मंजूरी

अटल बिहारी वाजपेयी के पात्र ने पंकज की जीवन शैली को भी प्रभावित किया है। एक सवाल के जवाब में वह कहते हैं कि इस फिल्म का आॅफर मिलने के बाद मैं असमंजस में पड़ गया था कि यह रोल कर पाऊंगा या नहीं। मैंने रोल के लिए तो हां भर दी थी पर उस समय मेरे पास स्कि्रप्ट नहीं आई थी। तब कुछ मित्रों ने कहा कि यह रोल आपको अवश्य करना है। फिर फिल्म की शूटिंग हुई और अब ट्रेलर आया जो सबको पसंद आ रहा है। अब असली फैसला तो 19 जनवरी को दर्शकों को करना है जब फिल्म रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग के दौरान अटल के बारे में मैंने इतना पढ़ा कि अब स्वयं पुस्तक लिख सकता हूं। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में पंकज त्रिपाठी ने कहा कि दुनिया आपको जिस रूप में देखती है, देखे, आपको अपनी लय में ही डटे रहना है। अटल जी की सौम्यता, करुणा, दया, संवेदना, सहृदयता का मुझ पर इतना असर पड़ा कि अपने को बदला हुआ महसूस कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि आज भी मेरे सिरहाने पर आपको अटल की काव्य कृति ‘मेरी 51 कविताएं’ मिल जाएंगी। उन्होंने कहा, कौन भूल सकता है अटल जी की इस पंक्ति को-

हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा
नारी शक्ति पर भी पंकज त्रिपाठी ने बहुत उम्दा व प्रेरणादायक विचार रखे। कहा, नारी से बड़ा कोई क्रिएटर नहीं। नारी है तो संसार में सौंदर्यबोध है। गांव के साधारण युवक से अभिनेता बनने तक के सफर को पंकज एक परी कथा जैसा बताते हैं। कहा, आत्मा से आज भी मैं गांव का साधारण इंसान हूं। बालीवुड में बड़ा मुकाम पाने वाले पंकज त्रिपाठी ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी जानकारी दी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation