• Latest
  • Trending
ODI World Cup brawl in 10 teams from October 5

5 अक्टूबर से 10 टीमों में वनडे विश्व कप का घमासान

June 30, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

5 अक्टूबर से 10 टीमों में वनडे विश्व कप का घमासान

भारत-पाकिस्तान मुकाबला 15 अक्टूबर को गुजरात में

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 30, 2023
in महिला, महिला-खेल
0
ODI World Cup brawl in 10 teams from October 5
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। आईसीसी ने खेल के महाकुंभ वनडे विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा। पहला मैच 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, उसी मैदान पर 19 नवंबर को फाइनल होगा। सेमीफाइनल मुकाबले (15 व 16 नवंबर) मुंबई और कोलकाता में होंगे। 46 दिन तक चलने वाले वनडे वर्ल्ड कप के 48 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच यानी भारत-पाकिस्तान मुकाबला 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा।

भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को
भारत के वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले के साथ होगी। यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। आठ टीमें पहले ही इसके लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं और बाकी दो स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालिफायर राउंड खेला जा रहा है। नौ जुलाई को विश्व कप में शामिल होने वाली बाकी दो टीमों का भी फैसला हो जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

राउंड राॅबिन फॉर्मेट
इस विश्व कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी।

इन शहरों में मुकाबले
वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले इन 12 शहरों में खेले जा सकते हैं-
– अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
– बेंगलुरु (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम)
– चेन्नई (एमए चिदम्बरम स्टेडियम)
– दिल्ली (अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम)
– धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
– गुवाहाटी (असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
– हैदराबाद (राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, उप्पल)
– कोलकाता (ईडन गार्डन), nलखनऊ (इकाना क्रिकेट स्टेडियम)
– इंदौर (होलकर स्टेडियम)
– मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)
– राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

भारत को पूर्ण मेजबानी
टूर्नामेंट में तीन नॉकआउट सहित 48 मैच खेले जाएंगे। भारत पहली बार पूरे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ मिलकर इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है।

ये टीमें होंगी आमने-सामने
2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने सीधे तौर पर क्वालिफाई किया है। अब बाकी दो टीमें क्वालिफायर राउंड से आएंगी।

नॉकआउट मैचों के लिए रिजर्व डे
शेड्यूल में टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों के लिए रिजर्व डे रखे गए हैं। यानी दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व-डे रहेगा। वर्ल्ड कप में पहले भी नॉकआउट मैचों के लिए रिजर्व डे रखे जा चुके हैं।

ट्रॉफी स्पेस में लॉन्च
वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लॉन्च हो गई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अंतरिक्ष में ट्रॉफी की लॉन्चिंग की। इसके साथ ही ट्रॉफी के वर्ल्ड टूर का एलान भी हो गया। 27 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टूर के तहत यह ट्रॉफी 18 देशों का सफर करके भारत लौटेगी। यह टूर 4 सितंबर को समाप्त होगा।

आईसीसी ने अमेरिका की प्राइवेट स्पेस एजेंसी ‘सेंट इंटु स्पेस’ की मदद से ट्रॉफी को बैलून के सहारे अंतरिक्ष में भेजा। फिर पृथ्वी की सतह से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचाने के बाद स्ट्रैटोस्फियर में ट्रॉफी का अनावरण किया। बाद में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी को लैंड कराया गया।

18 देश, 40 शहर
वर्ल्ड कप ट्रॉफी कुवैत, बहरीन, मलेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, युगांडा, फ्रांस, इटली, अमेरिका और मेजबान देश भारत सहित दुनिया भर के 18 देशों के 40+ शहरों की यात्रा करेगी।

भारत का शेड्यूल
8 अक्टूबर, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई
11 अक्टूबर, भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली
15 अक्टूबर, भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद
19 अक्टूबर, भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे
22 अक्टूबर, भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला
29 अक्टूबर, भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ
2 नवंबर, भारत बनाम क्वालीफायर – मुंबई
5 नवंबर, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता
11 नवंबर, भारत बनाम क्वालीफायर – बेंगलुरु
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation