• Latest
  • Trending
Most of the migrants in the world came from India

दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रवासी भारत से आए

August 30, 2024
एक टनल-एक हाईवे से बदल जाएगा यूपी-एनसीआर का पूरा नक्शा

एक टनल-एक हाईवे से बदल जाएगा यूपी-एनसीआर का पूरा नक्शा

July 27, 2026
रिंगरोड बनने पर कानपुर को मिलेगा एक्सप्रेसवे का पूरा फायदा

रिंगरोड बनने पर कानपुर को मिलेगा एक्सप्रेसवे का पूरा फायदा

July 27, 2026
‘वेड इन उत्तराखंड’ अर्थव्यवस्था को करेगा बूस्ट

‘वेड इन उत्तराखंड’ अर्थव्यवस्था को करेगा बूस्ट

July 27, 2026
expressway

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से सुगम हुआ सफर

July 27, 2026
राम मंदिर को दान में मिला सोना चांदी पूर्णत: सुरक्षित

राम मंदिर को दान में मिला सोना चांदी पूर्णत: सुरक्षित

July 27, 2026
'लाडकी बहन' योजना में पुरुष भी बने थे लाभार्थी

‘लाडकी बहन’ योजना में पुरुष भी बने थे लाभार्थी

July 27, 2026
देश की सबसे लंबी 11.95 किमी जल सुरंग तैयार, 1450 गांवों को मिलेगा फायदा

देश की सबसे लंबी जल सुरंग बनकर तैयार

July 27, 2026
डेटा सेंटर नीति से गुजरात की डिजिटल अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

डेटा सेंटर नीति से गुजरात की डिजिटल अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

July 27, 2026
अहमदाबाद में नीचे रेल और ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

अहमदाबाद में नीचे रेल और ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

July 27, 2026
सिलीगुड़ी कॉरिडोर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला अहम मार्ग है। सुरक्षा और सैन्य आपूर्ति मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

देश के लिए बहुत अहम है ‘चिकन नेक’, सुरक्षा के असाधारण प्रबंध

July 27, 2026
बंगाल सरकार का एलानः अस्पतालों में मरीजों को मिलेगा बेहतर भोजन

बंगाल सरकार का एलानः अस्पतालों में मरीजों को मिलेगा बेहतर भोजन

July 27, 2026
46 बंदूकें नहीं, 46 जिंदगियां लौटीं मुख्यधारा में

46 बंदूकें नहीं, 46 जिंदगियां लौटीं मुख्यधारा में

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रवासी भारत से आए

- दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मुस्लिम प्रवासी भी भारत से ही

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
Most of the migrants in the world came from India
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अमेरिका के एक जाने-माने थिंक टैंक, प्यू रिसर्च सेंटर ने अपनी एक रिसर्च में बताया है कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रवासी भारत से आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 76 लाख से ज्यादा हिन्दू जो भारत में पैदा हुए थे, अब विदेशों में रहते हैं। इतना ही नहीं, दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मुस्लिम प्रवासी भी भारत से ही हैं, जिनकी गिनती लगभग 60 लाख है। प्यू रिसर्च की यह रिपोर्ट में दुनिया भर में हिंदुओं और अन्य धर्मों के लोगों के प्रवासन के तरीकों और उसमें आ रहे बदलावों के बारे में भी बताया गया है।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों का 5 प्रतिशत हिस्सा
रिपोर्ट के अनुसार, 2020 तक दुनिया भर में कुल 1.3 करोड़ हिन्दू प्रवासी थे, जो कुल अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों का 5 प्रतिशत हिस्सा हैं। यह आंकड़ा दुनिया की कुल आबादी में हिंदुओं की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी से काफी कम है, जिससे पता चलता है कि वैश्विक प्रवासन में हिंदुओं की भागीदारी कम है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘यूएन से उठ जाएगा भरोसा’, सुरक्षा परिषद की नाकामी पर बरसा भारत

यूक्रेन में ही बनेंगी फ्रांस की क्रूज मिसाइल व ग्लाइड बम

हिन्दू प्रवासी अपने मूल देश से ज्यादा दूर तक जाते हैं
इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि हिन्दू प्रवासी दूसरे धार्मिक समूहों की तुलना में अपने मूल देश से ज्यादा दूर तक जाते हैं। औसतन, हिन्दू प्रवासी अपने देश से लगभग 3,100 मील दूर तक जाते हैं, जबकि वैश्विक औसत 2,200 मील है। पहले ज्यादातर हिन्दू प्रवासी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ही जाते थे, लेकिन अब मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में भी इनकी संख्या बढ़ रही है।

बांग्लादेश और पाकिस्तान से हिंदू कर रहे पलायन
रिपोर्ट में बताया गया कि भारत या नेपाल की तुलना में बांग्लादेश और पाकिस्तान से ज्यादा हिन्दू पलायन कर रहे हैं। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार बांग्लादेश (8 प्रतिशत ) और पाकिस्तान ( 2प्रतिशत) में हिन्दू आबादी का एक छोटा सा हिस्सा हैं, लेकिन वे उन देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों का 21 प्रतिशत और 8 आठ प्रतिशत हैं। दूसरी ओर, भारत (79 प्रतिशत) और नेपाल (81 प्रतिशत) में हिन्दू बहुसंख्यक हैं, लेकिन वे उन देशों को छोड़ने वाले प्रवासियों का केवल 41 फीसदी और 56 फीसदी ही हैं।

प्रवासन दर
इस रिपोर्ट भारत में अन्य धार्मिक समूहों के प्रवासन के बारे में भी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में अल्पसंख्यक समुदायों के लोग, बहुसंख्यक समुदाय के लोगों की तुलना में ज्यादा प्रवास करते हैं। भारत में हिन्दू बहुसंख्यक हैं, लेकिन वे अन्य धार्मिक समूहों की तुलना में कम प्रवास करते हैं। 2020 में विदेश जाने वाले भारतीयों में से 41 प्रतिशत हिन्दू थे। यह आंकड़ा भारत में हिंदुओं की आबादी के अनुपात से काफी कम है, जिससे पता चलता है कि भारत में अपनी आबादी के अनुपात में कम हिन्दू विदेश जाते हैं। इसके विपरीत, मुसलमानों और ईसाइयों में प्रवासन दर ज्यादा है।

33 प्रतिशत लोग मुस्लिम
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2020 में भारत छोड़ने वाले 33 प्रतिशत लोग मुस्लिम थे और 16 प्रतिशत ईसाई थे। ये आंकड़े भारत की कुल आबादी में इन समुदायों की हिस्सेदारी (2011 की जनगणना के अनुसार मुस्लिम 14.2 प्रतिशत और ईसाई 2.3 प्रतिशत) से कहीं ज्यादा हैं, जिससे पता चलता है कि इन समुदायों के लोग अवसरों की तलाश में भारत के बाहर जाने के लिए ज्यादा इच्छुक हैं। रिपोर्ट में इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि भारत में हिन्दू बहुसंख्यकों की तुलना में मुसलमानों के प्रवास की संभावना काफ़ी ज्यादा होती है। इनमें से ज्यादातर मुस्लिम प्रवासी यूएई (18 लाख), सऊदी अरब (13 लाख) और ओमान (7.2 लाख) जैसे मुस्लिम-बहुल देशों में बस जाते हैं, जहां उन्हें रोजगार के अवसर आसानी से मिल जाते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation