• Latest
  • Trending
Modi gave mantra to smile, hugged Shami, held hands of Rohit-Kohli

मोदी ने दिया मुस्कुराने का मंत्र, शमी को लगाया गले, रोहित-कोहली का थामा हाथ

November 24, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी ने दिया मुस्कुराने का मंत्र, शमी को लगाया गले, रोहित-कोहली का थामा हाथ

ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 24, 2023
in महिला-खेल
0
Modi gave mantra to smile, hugged Shami, held hands of Rohit-Kohli
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। किसी भी खेल में हार और जीत तो होती ही रहती है। कभी कोई टीम लगातार जीतते हुए भी हार जाती है, तो कभी हार के मुहाने पर खड़ी टीम जीत जाती है। खेल की यही खूबसूरती है। फिर वो खेल क्रिकेट हो या फुटबॉल या फिर हॉकी, हर खेल में हार-जीत लगी रहती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से ड्रेसिंग रूम में जाकर मुलाकात की, तो उन्होंनेे इन्हीं बातों को शेयर किया और उनका हौसला बढ़ाया। वह खिलाड़ियों से बोले, हार जीत होती रहती है-मुस्कुराइये। मोदी ने टीम इंडिया को दिल्ली आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने हर खिलाड़ी से बात की।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

India-win-hearts-in-world-cup
पीएम मोदी की टीम इंडिया के खिलाड़ियों से ड्रेसिंग रूम में मुलाकात का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि पीएम मोदी टीम के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर रहे हैं। वह सबसे पहले रोहित और विराट कोहली से मिलते हैं। उन्हें रोहित से कहते हुए सुना जा सकता है, ‘आप लोग 10 मैच जीतकर यहां तक आए हैं। ये तो (मैच में हार) होता रहता है। मुस्कुराओ भाई, देश आप लोगों को देख रहा है। वह रोहित और विराट के कंधे को थपथपा भी रहे हैं।

पीएम मोदी कहते हैं, ‘मैंने सोचा कि आप लोगों से मिलना चाहिए। वह टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्राविड़ से भी मिलते हैं और कहते हैं, ‘आप लोगों ने बहुत मेहनत की है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी ने प्रधानमंत्री के कंधे पर अपना सिर रखते हुए एक तस्वीर ट्वीट की।

भारतीय टीम के एक सदस्य ने कहा, प्रधानमंत्री ने हमसे कहा कि चूंकि हम सभी ने अपना 100 प्रतिशत दिया है, इसलिए हमें निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीत या हार किसी के हाथ में नहीं है, महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने अच्छा खेला और कड़ी मेहनत की।

पूरे टूर्नामेंट में चैंपियन की तरह खेला भारत
भारत भले ही वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया, लेकिन 46 दिन चले इस टूर्नामेंट में 45 दिन चैंपियन रहा। इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत के विराट कोहली टॉप पर और रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर रहे। विराट ने 765 और रोहित ने 597 रन बनाए। शमी ने सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए। उन्होंने एक पारी में सात विकेट ले कर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

australia
ये बने रिकॉर्ड
– विराट कोहली एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा, 765 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
– कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में वनडे करियर की 50वीं सेंचुरी लगाई। विराट के नाम वनडे में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड हो गया
– विराट ने सबसे ज्यादा छह अर्धशतक लगाए।
– भारत के चार बल्लेबाजों ने सात शतक लगाए। विराट ने तीन, श्रेयस ने दो शतक लगाए। रोहित शर्मा, लोकेश राहुल ने एक-एक शतक बनाया।
– मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा विकेट लेने के साथ ही वर्ल्ड कप में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए। इसके लिए उन्होंने महज 17 पारियां खेलीं, जो टूर्नामेंट इतिहास में सबसे तेज है। शमी इस वर्ल्ड कप में 24 विकेट के साथ टॉप पर रहे।
– भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 397 रन का स्कोर बनाया था। यह वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच का सबसे बड़ा स्कोर रहा।
– एक वर्ल्ड कप में 597 रन बनाने वाले पहले कप्तान बने रोहित
– सबसे ज्यादा 68 चौके विराट के बल्ले से निकले। रोहित शर्मा 66 चौकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
– एक वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने रोहित।
– रोहित शर्मा एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने।
– 2023 के वर्ल्ड कप में रोहित ने 31 सिक्स लगाए। उन्होंने 2015 और 2019 के टूर्नामेंट में 23 छक्के लगाए थे, इस तरह उनके वर्ल्ड कप में 54 सिक्स हो गए। रोहित वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।
– ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ 40 बॉल पर शतक लगा दिया था। जो टूर्नामेंट इतिहास का सबसे तेज शतक रहा।
– ट्रैविस हेड ने भारत के खिलाफ 120 बॉल पर 137 रन की पारी खेली। वह फाइनल के रन चेज में शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।
– ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन बनाकर नॉटआउट रहे। वह रन चेज में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले प्लेयर बने।
– ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड पर 309 रन की जीत दर्ज की जो वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही। भारत ने श्रीलंका को 302 रन के अंतर से हराया। जो इस रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
– साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 3 शतक की मदद से 428 रन बनाए थे। जो वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation