• Latest
  • Trending
maxwell

मैक्सवेल का ‘मैक्सिमम’

November 10, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Tuesday, October 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मैक्सवेल का ‘मैक्सिमम’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 10, 2023
in महिला-खेल, स्पोर्ट्स
0
maxwell

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

गुलशन वर्मा

मुंबई। कहते हैं घायल शेर और अधिक खूंखार हो जाता है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण दिया आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने। चोट, मांसपेशियों की जकड़न से कराहते रहे, लंगड़ाते रहे, अंपायर वार्निंग देते रहे लेकिन ग्लेन मैदान में डटे रहे और आस्ट्रेलिया के सात विकेट उड़ा कर गुर्राने वाले अफगानी गेंदबाजों की हालत मेमनों जैसी बना दी, हर दिशा में करारे शाट लगा कर उनका जमकर ‘शिकार’ किया।

मुंबई के वानखेड़े में ग्लेन मैक्सवेल द्वारा खेली गई पारी वर्षों तक क्रिकेट प्रेमियों को याद रहेगी। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जिस तरह अकेले अपने दम पर कंगारुओं को सेमीफाइनल में पहुंचाया, शायद ही दुनिया का कोई बल्लेबाज ऐसा कर सके। 292 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक वक्त 91 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे और लग रहा था कि अफगानिस्तान बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है, लेकिन मैक्सवेल ने चौकों-छक्क ों की बौछार से अफगानी गेंदबाजों की सिट्टी-पिट्टी गुम कर दी।

– गेल के नाम है विश्व कप वनडे का पहला दोहरा शतक
– दूसरा दोहरा शतक मार्टिन गुप्टिल के नाम

वह 128 गेंद में 21 चौके और 10 छक्क ों की मदद से 201 रन बनाकर नाबाद रहे। गौरतलब है कि मैक्सवेल इस वर्ल्ड कप में केवल 40 गेंदों पर शतक जमा चुके हैं। इस असाधारण पारी पर ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर मैक्सवेल की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। सचिन ने एक्स पर लिखा, आखिरी के 25 ओवरों में मैक्सवेल की पारी भाग्य बदलने के लिए काफी थी। मैक्स प्रेशर से लेकर मैक्स परफॉर्मेंस तक, ये वनडे क्रिकेट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी है जो मैंने अपनी जिंदगी में देखी है।

सहवाग ने भी की तारीफ : वीरेंद्र सहवाग आईपीएल में फॉर्म में न रहने पर मैक्सवेल की कई बार आलोचना कर चुके हैं। दोनों के बीच नहीं बनती, लेकिन इसके बावजूद सहवाग ने लिखा, रन चेज में 200 रनों की पारी वनडे क्रिकेट में ऑल टाइम ग्रेट में से एक है।

सबसे बड़ी लूट : युजवेंद्र चहल

मैक्सवेल के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में खेल चुके युजवेंद्र चहल ने लिखा- अविश्वसनीय! मैक्सवेल ने सबसे बड़ी लूट को अंजाम दिया है।

सबसे महान पारियों में से एक
‘वेरी वेरी स्पेशल’ वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा- ये अब तक की सबसे महान पारियों में से एक है। कभी भी हार न मानो।

सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज
स्विंग के किंग वसीम अकरम तो हैरान रह गए। यहां तक एलान कर दिया कि मैक्सी फिलहाल वनडे में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।
आईसीसी ने इस पारी का वीडियो जारी किया है।

ऐसा ही सोच कर आया था
प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद मैक्सवेल ने अपनी प्लानिंग का खुलासा करते हुए कहा कि वह पहले से ही माइंडसेट करके आए थे कि उन्हें ज्यादा देर तक क्रीज पर टिकना है। बैटिंग प्लान में ज्यादा फोकस करना है।

कपिल देव की पारी याद आई
सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय पारियों में से एक कपिल देव की नाबाद 175 रन की वह पारी थी जिसने भारत को विश्व कप में जिम्बाब्वे पर 17 रन पर 5 पांच विकेट गिरने के बाद भी जीत दिलाई थी।

ग्लेन के रिकॉर्ड

– वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले पहले गैर-सलामी बल्लेबाज
– एकदिवसीय में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
– पुरुष वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज भी बने।
– एकदिवसीय रन-चेज में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
– वनडे विश्व कप में सबसे तेज दोहरा शतक
– विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक सफल रन चेज

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation