• Latest
  • Trending
Green corridor in Agra will make the way for ambulance easier

आगरा में ग्रीन कॉरिडोर से एंबुलेंस की राह होगी आसान

April 25, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आगरा में ग्रीन कॉरिडोर से एंबुलेंस की राह होगी आसान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Green corridor in Agra will make the way for ambulance easier
ब्लिट्ज ब्यूरो

आगरा। अक्सर आपने शहर की सड़कों और चौराहों पर जाम के बीच एंबुलेंस को हूटर बजाते हुए देखा व सुना होगा या कई बार खबरों में पढ़ा होगा कि जाम के कारण मरीज समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाया। सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने की वजह से एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल पाता है लेकिन अब आगरा में ऐसा नहीं होगा। अब मरीज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने में देरी नहीं होगी।

ट्रैफिक पुलिस का मिशन
आगरा की ट्रैफिक पुलिस अब एक फोन पर मरीज ले जा रही एंबुलेंस के लिए महज कुछ मिनटों में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रास्ता खाली कराएगी। यानी अगर आप किसी मरीज को एंबुलेंस में लेकर जा रहे हैं तो आगरा ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9454457686 पर पहले से सूचना दें। इसके बाद ट्रैफिक कंट्रोल टीम तुरंत सक्रिय हो जाएगी और एंबुलेंस को रास्ता देगी। यानी कि ग्रीन कॉरिडोर बनाएगी एसीपी ट्रैफिक अरीब अहमद ने बताया कि आगरा में किसी एंबुलेंस को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने खाका तैयार किया है जिसे ग्रीन कॉरिडोर का नाम दिया गया है। मरीज के परिजन या एंबुलेंस चालक ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम पर कॉल कर सकते हैं। उन्हें यह बताना होगा कि एंबुलेंस को कहां से कहां और कब जाना है। कंट्रोल रूम पर तैनात पुलिसकर्मी यह सुनिश्चित करेंगे कि एंबुलेंस को किसी चौराहे पर रेड लाइट नहीं मिले। ग्रीन कॉरिडोर कर एंबुलेंस को निकाला जाएगा।

ऐसे तैयार होगा ग्रीन कॉरिडोर
अरीब अहमद ने बताया कि इस दौरान शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मरीज को ले जाने के मार्ग पर नजर रखी जाएगी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के स्पीकर और वायरलेस के माध्यम से चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी दी जाएगी। आगरा में कहीं हादसा होने पर भी जानकारी देकर सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। पूरे शहर में सैटेलाइट के माध्यम से एंबुलेंस और मरीजों के लिए सुविधा दी जाएगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation