• Latest
  • Trending
budget

विकसित भारत का बजट

July 26, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विकसित भारत का बजट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 26, 2024
in दृष्टिकोण
0
budget
दीपक द्विवेदी

चूंकि भारत की आर्थिक वृद्धि अपवादस्वरूप आकर्षक बनी हुई है एवं आने वाले वर्षों में भी यह स्थिति बनी रहेगी इसलिए इस बजट में विशेष रूप से रोजगार, कौशल विकास, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रिकॉर्ड लगातार तीसरी बार बनी सरकार का आम बजट गत 23 जुलाई को पेश कर दिया गया। उनकी सरकार में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस बार लगातार सातवीं बार बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाया। यह कहा जा सकता है कि यह एक जन हितकारी बजट है जिससे मोदी सरकार न केवल जनता का दिल जीतने में कामयाब होगी बल्कि अपने राजनीतिक विरोधियों के सपनों को भी चकनाचूर करने में सफल रहेगी। कुल मिला कर कह सकते हैं कि वित्तमंत्री सीतारमण एक बढ़िया बजट देने में सफल रहीं।

YOU MAY ALSO LIKE

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

इसमें कोई दोराय नहीं कि जब किसी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत एवं बेहतर स्थिति में होती है तो उसका वित्तमंत्री भी बजटीय आत्मविश्वास के साथ उम्दा प्रदर्शन कर सकता है। 8.2 फीसदी जीडीपी वृद्धि, कर प्राप्तियों में निरंतर उछाल और आरबीआई से बंपर लाभांश के बलबूते निर्मला सीतारमण एक ही तीर से कई राजनीतिक और आर्थिक लक्ष्य साधने में सफल रही हैं। इस बजट की एक विशेष खासियत यह भी है कि इससे केंद्र सरकार को राजनीतिक स्थिरता कायम रखने में भी मदद मिलेगी। राजनीति के पंडितों का पहले अनुमान था कि अगर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को भारतीय जनता पार्टी ने शांत नहीं किया तो वे सरकार गिरा भी सकते हैं। बजट में दोनों राज्यों को भारी मात्रा में धन दिया गया है जो उन्हें फिलहाल संतुष्ट कर सकता है और उनकी विशेष श्रेणी के दर्जे की मांग के लक्ष्यों को काफी हद तक शांत भी कर सकता है। इसमें बिहार और आंध्र के लिए करीब 75 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का एलान किया गया है।

दरअसल जब जीडीपी वृद्धि पहले से ही श्रेष्ठ हो तो अर्थव्यवस्था की नाव को मुश्किल में डालना बुद्धिमानी नहीं कहा जा सकता। आर्थिक दृष्टि से, बजट एक व्यापक आर्थिक सपना है जो सच हो रहा है। बजट में राजकोषीय घाटा पिछले साल जीडीपी के 5.9 फीसद से घटकर इस साल 4.9 फीसद रह गया है। यह इतनी तेज कटौती है कि आईएमएफ अनुशासन के तहत कई देशों को इसे हासिल करने में अत्यंत मुश्किलों का सामना करना पड़ता। इसके बाद भी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जीडीपी के 3.4 फीसद के बुनियादी ढांचे के पूंजीगत व्यय का दावा करते हुए राजनीतिक सहयोगियों को संतुष्ट कर रही हैं, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं को वित्तपोषित कर रही हैं और सरकार के मध्यम वर्ग के समर्थकों को खुश करने के लिए आयकर में छूट भी प्रदान करने में सफल रही हैं।

सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलने के लिए ग्रामीण असंतोष और बेरोजगारी को विशेष रूप से उत्तरदायी माना गया था। आर्थिक वृद्धि को भी गति प्रदान करने के लिए बजट में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 11.11 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.4 फीसद है। सरकार ने स्टार्टअप में सभी श्रेणी के निवेशकों के लिए ‘एंजल कर’ समाप्त करने की घोषणा भी की है। बजट में तस्करी रोकने के मकसद से मोबाइल एवं सोने पर सीमा शुल्क में कटौती की गई है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने कैंसर के उपचार की तीन दवाओं ट्रैस्टुजुमैब डेरक्सटेकन, ओसिमर्टिनिब और डुरवालुमैब पर सीमा शुल्क में छूट की भी घोषणा की है। चूंकि भारत की आर्थिक वृद्धि अपवादस्वरूप आकर्षक बनी हुई है एवं आने वाले वर्षों में भी यह स्थिति बनी रहेगी इसलिए इस बजट में विशेष रूप से रोजगार, कौशल विकास, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर ध्यान केंद्रित किया गया है। देश में बेरोजगारी की चुनौतियों से जूझने के लिए तीन नई योजनाओं की घोषणा की गई है। विपक्ष ने इसे ‘सरकार बचाओ’ बजट कहा है तो सरकार ने इसे उम्मीदों का बजट बताया है। इसलिए अन्य प्राथमिकताओं के साथ-साथ अब इन उम्मीदों पर भी खरा उतरना ही सरकार के लिए पहली प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए; ऐसा विश्वास किया जा सकता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation