• Latest
  • Trending
Yamuna Expressway will be connected to Noida Airport by the end of August

अगस्त के अंत तक नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा यमुना एक्सप्रेसवे

July 26, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अगस्त के अंत तक नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा यमुना एक्सप्रेसवे

- 2414 करोड़ का है 31 किमी लंबा व 6 लेन वाला एक्सप्रेसवे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 26, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Yamuna Expressway will be connected to Noida Airport by the end of August
ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के माध्यम से यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जेवर के दयानतपुर गांव के पास बनाए जा रहे इंटरचेंज का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस इंटरचेंज से एयरपोर्ट तक जाने वाली 800 मीटर की सड़क और अंडरपासों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।
– इंटरचेंज का 80 प्रतिशत काम पूरा
निर्माण कार्य की प्रगति
यमुना एक्सप्रेसवे पर बन रहे ओवर ब्रिज के एक साइड गर्डर रखने का काम पूरा कर लिया गया है और सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है। दूसरी तरफ भी गर्डर रखने का काम तेजी से चल रहा है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगस्त के अंत तक यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते एयरपोर्ट तक वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा 2414 करोड़ रुपये की लागत से 31 किलोमीटर लंबे और 6 लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

22 किमी यहां से होकर गुजरेगा
एक्सप्रेसवे का 22 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा के डीएनडी, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ बाईपास और केएमपी लिंक से होकर गुजरेगा जबकि 9 किलोमीटर का हिस्सा जेवर के 6 गांवों की 65 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा।

निर्माण कार्य की चुनौतियां
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश की सीमा में तेजी से पूरा किया जा रहा है, लेकिन हरियाणा में किसानों की कुछ मांगों के चलते 22 किलोमीटर के हिस्से में कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। एनएचएआई ने यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज का निर्माण करते हुए दिल्ली एनसीआर, मथुरा और आगरा से सीधे एयरपोर्ट को जोड़ने का प्लान बनाया है।

हाइब्रिड एन्युटी मॉडल का इस्तेमाल
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने जुलाई 2022 में 31.4 किलोमीटर के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए 2414 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इस परियोजना का निर्माण हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर किया जा रहा है, जिसमें दो साल में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इंटरचेंज का काम तेजी से हो रहा पूरा
यमुना एक्सप्रेसवे के 32.2 किलोमीटर हिस्से पर ओवर ब्रिज बनाते हुए इंटरचेंज का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।

आवागमन शुरू होने की संभावना
ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाली लेन पर ओवर ब्रिज तैयार हो चुका है और इंटरचेंज से एयरपोर्ट तक 800 मीटर के हिस्से में अंडरपास और पुल बनाते हुए सड़क निर्माण के लिए अंतिम लेयर डाली जा रही है। एसडीएम जेवर अभय कुमार सिंह के अनुसार, अगस्त के अंत तक हर हाल में इस इंटरचेंज से एयरपोर्ट तक आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। आगरा से ग्रेटर नोएडा आने वाली साइड पर भी जल्द ही काम पूरा होने की उम्मीद है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation