• Latest
  • Trending
17 year old D Gukesh created history

17 साल के डी गुकेश ने रचा इतिहास

April 25, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

17 साल के डी गुकेश ने रचा इतिहास

वर्ल्ड कैंडिडेट्स खिताब जीतने वाले सबसे युवा चैलेंजर बने

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2024
in महिला-खेल
0
17 year old D Gukesh created history
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। भारत के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश शतरंज के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बनने के करीब पहुंच गए हैं। गुकेश ने वर्ल्ड कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रचा है और अब अगर वह चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर चैंपियन बनते हैं तो वह भी एक नया कीर्तिमान बनेगा। रूस के गैरी कास्परोव जब 1985 में शतरंज के विश्व चैंपियन बने थे तो उनकी उम्र 22 साल छह महीने और 27 दिन थी। सबसे कम उम्र में शतरंज का विश्व चैंपियन बनने का उनका रिकॉर्ड अब तक कायम है। इस साल किसी भी समय डिंग और गुकेश की भिड़ंत हो, अगर भारतीय ग्रैंडमास्टर जीतते हैं तो उनका शतरंज की दुनिया के सबसे युवा शहंशाह बनना तय है।

ड्रॉ से बन गई बात
गुकेश ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के 14वें और आखिरी राउंड में अमेरिका के हिकारू नकामूरा से ड्रॉ खेला। गुकेश को जीत के लिए ड्रॉ की ही जरूरत थी और उन्होंने नकामूरा के खिलाफ कोई कोताही नहीं बरती। दोनों का मुकाबला 71 चालों के बाद ड्रॉ पर छूटा। दूसरी ओर फेबियानो कारूआना और इयन नेपोमनियाची की बाजी भी ड्रॉ रही। अगर दोनों में से कोई जीतता तो टाईब्रेक होता। वर्ल्ड चैंपियन के चैलेंजर का निर्धारण करने वाले इस टूर्नामेंट में गुकेश के 14 में से नौ अंक रहे। गुकेश ने इस जीत के साथ कास्परोव का एक रिकॉर्ड भी तोड़ा। कास्परोव 1984 में 22 साल के थे जब उन्होंने रूस के ही अनातोली कारपोव को वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब के लिए चुनौती दी थी। गुकेश यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाले विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय भी बने। गुकेश के मैच के बाद दूसरे बोर्ड पर बाजियां चल रही थीं। गुकेश ने कहा, ‘वो 15 मिनट पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा तनावपूर्ण थे। मैं कॉमेंट्री सुन रहा था और फिर मैं अपने ट्रेनर के साथ टहलने निकल गया। उसके बाद मेरे पिता दौड़ते हुए आए और मुझे जानकारी मिली।’

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

कारूआना, नेपोमनियाची और नकामूरा तीनों के 8.5-8.5 अंक रहे और वे संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा सात अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने अजरबैजान के निजत अबासोव को हराया। विदित गुजराती ने फ्रांस के फिरोजा अलीरजा से ड्रॉ खेला और वह छठे स्थान पर रहे। अलीरजा सातवें और अबासोव आठवें स्थान पर रहे।

हंपी को दूसरा स्थान
भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ को हराकर टाईब्रेकर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल किया। चीन की झोंग्यी तान शीर्ष पर रहीं जिन्होंने यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक से ड्रॉ खेला। भारत की आर वैशाली लगातार पांचवीं जीत दर्ज करके संयुक्त दूसरे स्थान पर थीं, लेकिन टाईब्रेकर के बाद चौथे स्थान पर रहीं। उन्होंने रूस की कैटरीना लागनो को हराया।

हार से मिली ऊर्जा!
गुकेश का कहना है कि सातवें राउंड में फिरोजा अलीरजा से हारने के बाद उन्हें सबसे युवा कैंडिडेट्स चेस चैंपियन बनने की प्रेरणा मिली। गुकेश ने कहा, ‘मैं शुरू ही से अच्छा महसूस कर रहा था, लेकिन सातवें राउंड में अलीरजा से हारने के बाद मैं निराश था। अगले दिन विश्राम का था और मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा था। इस तरह की हार से मुझे ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।

हार के बाद मुझे लगा कि अगर अच्छा और सही मानसिकता के साथ खेला तो जीत सकता हूं। टूर्नामेंट में मैने अच्छा खेला और मैं खुशकिस्मत था कि नतीजे पक्ष में रहे।’

गुकेश ने कहा, ‘मैं टाईब्रेकर की तैयारी कर रहा था। मैं अपने ट्रेनर से बात कर रहा था, लेकिन जैसे ही बातचीत शुरू की, हमें पता चला कि अब इसकी जरूरत नहीं है।’

गुकेश ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों को काफी कम उम्र में मात दी है। शतरंज इतिहास के सबसे ज्यादा रेटिंग वाले और कई बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को भी गुकेश से मात मिली है। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डिंग लिरेन जब गुकेश के खिलाफ उतरेंगे तो उन पर प्रेशर ज्यादा होगा। दूसरी तरफ गुकेश के पास खोने के लिए कुछ नहीं होगा। उनको भारत के ही कई पूर्व दिग्गजों की सलाह मिलेगी और समर्थन हासिल होगा। इनमें से एक ग्रैडमास्टर विश्वानाथन आनंद भी हो सकते हैं। आनंद खुद पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं और उनका अनुभव गुकेश के काम आ सकता है।

गुकेश का परिचय
पूरा नाम: डोम्माराजू गुकेश
बर्थडे: 29 मई, 2006
होम टाउन: चेन्नई
ग्रैंडमास्टर बने: साल 2019 में
फिडे रैंकिंग्स/रेटिंग: 16/2743
बेस्ट रैंकिंग्स/रेटिंग: 8/2758
करियर के माइलस्टोन
•2015 में अंडर-9 एशियन स्कूल चेस चैंपियन बने
•2018 में वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप्स में अंडर-12 का खिताब जीता
•2019 में 12 साल, 7 महीना, 17 दिन की उम्र में तब दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने
•2022 में चेस ओलिंपियाड में 8/8 का स्कोर बनाया और फर्स्ट बोर्ड पर गोल्ड जीता
•2022 में वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराने वाले सबसे युवा प्लेयर बने
•2023 में 2750 फिडे रेटिंग तक पहुंचने वाले इतिहास के सबसे युवा प्लेयर बने
•2023 कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट के लिए क्वॉलिफाई करने वाले तीसरे सबसे युवा बने
•2024 कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट जीतने वाले इतिहास के सबसे युवा प्लेयर बने
हमें आप पर गर्व है : मोदी
गुकेश की उपलब्धि पर पूरी दुनिया से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- गुकेश, फिडे कैंडिडेट्स जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने पर भारत को आप पर गर्व है। टोरंटो में कैंडिडेट्स में गुकेश की उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी असाधारण प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है। उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन और शीर्ष तक का सफर लाखों लोगों को प्रेरित करता है।
आप कठिन हालत में खेले, बधाई
आपकी उपलब्धि पर गर्व है। मुझे निजी तौर पर आप पर बहुत गर्व है जिस तरह से आप कठिन हालात में खेले। इस पल का मजा लीजिए। -विश्वनाथन आनंद, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation