• Latest
  • Trending
'Iron Lady', who was PM for 15 years, had to run away like this

15 साल तक पीएम रहीं ‘आयरन लेडी’ को यूं भागना पड़ा

August 9, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

15 साल तक पीएम रहीं ‘आयरन लेडी’ को यूं भागना पड़ा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
'Iron Lady', who was PM for 15 years, had to run away like this
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। शेख हसीना का लंबा राजनीतिक कैरियर खत्म हो चुका है। सोमवार की सुबह तक किसी को नहीं लग रहा था कि बांग्लादेश में तख्तापलट हो जाएगा लेकिन शाम होते होते शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया। उनका वापसी का अब कोई प्लान नहीं है। बांग्लादेश में लगातार 15 साल तक शेख हसीना सत्ता में रहीं। बांग्लादेश में ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर शेख हसीना लोकतंत्र के चेहरे के रूप में देखी जाती रहीं लेकिन जैसा उनके राजनीतिक कैरियर का अंत हुआ, वैसा उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। जो सेना उन्हें सैल्यूट करती थी, उसके ही चीफ ने उन्हें देश छोड़ने को कह दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्मी चीफ वकार-उज-जमान ने उन्हें सिर्फ 45 मिनट का समय दिया। यह 45 मिनट शेख हसीना को इसलिए दिया गया था कि वह अपना सामान चार सूटकेस में बांधें और देश छोड़कर दूर चली जाएं। शेख हसीना एक हेलीकॉप्टर के जरिए ढाका से रवाना हुई थीं। इसका वीडियो भी सामने आया है। कई रिपोर्ट्स कहती हैं कि देश छोड़ने से पहले आखिरी बार वह जनता को संबोधित करना चाहती थीं लेकिन सेना ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी।

YOU MAY ALSO LIKE

युद्ध बढ़ेगा तो भूख भी: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को चेताया

यूपीआई की ग्लोबल उड़ान,11 देशों में पहुंचा भारत का पेमेंट सिस्टम

रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश की सेना में भी दो गुट थे। एक गुट शेख हसीना के पक्ष में था। वहीं दूसरा गुट, जिसमें जूनियर अधिकारी और लगभग 60 रिटायर्ड अधिकारी शामिल हैं वह उनके खिलाफ था। रविवार दोपहर एक बजे सेना ने शेख हसीना को बता दिया था कि सोमवार को जब छात्र मार्च करेंगे तो वह उन्हें नहीं रोक सकेंगे। रविवार को भीड़ इतनी उग्र हो गई कि उसने 14 पुलिस वालों को भी मार डाला। सेना को समझ आ गया था कि यह भीड़ रुकने वाली नहीं है। सेना जानती थी कि इसे रोकने का जो तरीका उनके पास है वह अपने ही लोगों के साथ युद्ध जैसा होगा। आर्मी चीफ ने रविवार देर रात घोषणा कर दी थी कि सेना फायरिंग नहीं करेगी।

बांग्लादेश छोड़कर भारत आईं शेख हसीना
तख्तापलट हर किसी के लिए हैरानी वाली बात रही है क्योंकि पहले भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन हुआ था और शेख हसीना की सरकार उससे निपटने में कामयाब रही। सोमवार को 9 बजे तक सब ठीक था। हजारों प्रदर्शनकारी गाजीपुर बॉर्डर से ढाका में घुसने लगे और स्थिति गंभीर होती चली गई, जिसके बाद सेना ने 45 मिनट का समय दिया था। बांग्लादेश छोड़ कर वह भारत आ गई हैं।

क्या वापस जाएंगी शेख हसीना?
शेख हसीना भारत में हैं, लेकिन वह यहां हमेशा-हमेशा के लिए नहीं रहेंगी। ‘डेली सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वह तब तक रहेंगी, जब तक उन्हें ब्रिटेन की ओर से शरण नहीं मिल जाती। अभी तक ब्रिटेन की सरकार की ओर से उन्हें शरण देने से जुड़ी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं जहां तक उनके वापसी की बात है तो इसे लेकर उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अब उनकी मां वापस बांग्लादेश नहीं जाएंगी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘वह वापस बिल्कुल नहीं जाएंगी। वह 77 साल की हैं और यह उनका आखिरी कार्यकाल होता। वह इसके बाद रिटायर हो जातीं।’

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation