• Latest
  • Trending
Indian-American Richard Verma will help in the reconstruction of Ukraine

यूक्रेन के पुनर्निर्माण में मदद करेंगे भारतीय मूल के अमेरिकी रिचर्ड वर्मा

August 17, 2024
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

88 मिनट में नीट पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

July 27, 2026
‘ब्रेन ड्रेन’ रोकने के लिए इसरो का बड़ा कदम

‘ब्रेन ड्रेन’ रोकने के लिए इसरो का बड़ा कदम

July 27, 2026
पपीते के पत्ते का अर्क बढ़ाता है प्लेटलेट्स? टाटा हॉस्पिटल की स्टडी पर उठे सवाल

पपीते के पत्ते का अर्क बढ़ाता है कैंसर रोगियों की प्लेटलेट्स !

July 27, 2026
एक टनल-एक हाईवे से बदल जाएगा यूपी-एनसीआर का पूरा नक्शा

एक टनल-एक हाईवे से बदल जाएगा यूपी-एनसीआर का पूरा नक्शा

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूक्रेन के पुनर्निर्माण में मदद करेंगे भारतीय मूल के अमेरिकी रिचर्ड वर्मा

- अमेरिका ने विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 17, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
Indian-American Richard Verma will help in the reconstruction of Ukraine
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय मूल के अमेरिकी रिचर्ड वर्मा, जो प्रबंधन और संसाधन के लिए उप विदेश मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं, को युद्ध से तबाह यूक्रेन के पुनर्निर्माण में मदद करने का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने उन्हें उनके वर्तमान पद के अलावा यूक्रेन के आर्थिक सुधार के लिए अमेरिका का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है, यह विदेश विभाग में नंबर दो का पद है।

सबसे ऊंचे पद पर पहुंचने वाले भारतीय मूल के पहले अमेरिकी
भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत वर्मा, विदेश विभाग में अब तक के सबसे ऊंचे पद पर पहुंचने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी हैं। विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने यहां कहा, संसाधन और प्रबंधन के उप सचिव रिचर्ड वर्मा उस काम को आगे बढ़ाएंगे जो विशेष दूत पेनी प्रिट्जकर ने हमारे यूक्रेनी भागीदारों से संबंधित पुनर्निर्माण और आर्थिक मुद्दों के लिए शुरू किया है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘यूएन से उठ जाएगा भरोसा’, सुरक्षा परिषद की नाकामी पर बरसा भारत

यूक्रेन में ही बनेंगी फ्रांस की क्रूज मिसाइल व ग्लाइड बम

पटेल ने एक सवाल के जवाब में कहा, ओबामा प्रशासन के दौरान वाणिज्य सचिव के रूप में कार्य करने वाले प्रित्जकर ने 6 अगस्त को यूक्रेन के आर्थिक सुधार के लिए अमेरिकी विशेष प्रतिनिधि का पद छोड़ दिया।

उन्होंने कहा, वर्मा उस नींव पर काम करना जारी रखेंगे जो विशेष दूत प्रित्जकर ने निजी क्षेत्र की भागीदारी के बारे में कही थी। हम यूक्रेनी भागीदारों के भविष्य के लिए आर्थिक सहायता जुटाने से जुड़े महत्वपूण कार्य की दिशा में बढ़ रहे हैं।

वर्मा अनुभवी राजनयिक
पटेल ने कहा, वर्मा एक अनुभवी राजनयिक हैं, जिन्हें न केवल सरकार में बल्कि निजी क्षेत्र में भी व्यापक अनुभव है, और इसलिए मुझे लगता है कि उनके पास एक अनूठी विशेषज्ञता वाला दृष्टिकोण है, जिसे विशेष दूत प्रित्जकर के काम को आगे बढ़ाने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।

वर्मा की नियुक्ति को मास्टरस्ट्रोक कहा
पॉल हेस्टिंग्स एलएलपी में पार्टनर और प्रमुख भारतीय मूल के व्यवसायी रौनक डी देसाई ने यूक्रेन के आर्थिक सुधार के लिए अमेरिकी विशेष प्रतिनिधि के रूप में वर्मा की नियुक्ति को एक मास्टरस्ट्रोक कहा है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक क्षेत्रों में से एक में स्थिरता बहाल करने के लिए बाइडन प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

देसाई ने कहा, वर्मा की अद्वितीय कूटनीतिक सूझबूझ और आर्थिक अनुभव उन्हें इस कार्यभार का नेतृत्व करने के लिए अद्वितीय रूप से उपयुक्त बनाते हैं। देसाई ने कहा कि वर्मा के लिए यह दोहरी भूमिका केवल जिम्मेदारियों का विस्तार नहीं है; यह उनके असाधारण करियर का प्रमाण है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation