• Latest
  • Trending
India in Super-8

सुपर-8 में भारत

June 14, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सुपर-8 में भारत

अमेरिका को हराया, अर्शदीप का रिकॉर्ड ब्रेकिंग स्पैल, सूर्या की फिफ्टी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 14, 2024
in महिला-खेल
0
India in Super-8

न्यूयॉर्क। टी20 वर्ल्ड के एक और लो स्कोरिंग मुकाबले में अमेरिका को हराते हुए भारत टूर्नामेंट के सुपर-8 में क्वालीफाई कर गया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और सूर्यकुमार यादव स्टार परफॉर्मर रहे। लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में सिर्फ नौ रन देते हुए चार विकेट लिए तो बाद में खराब फॉर्म से गुजर रहे सूर्या ने विपरीत हालात में नाबाद फिफ्टी ठोंकी। मैच में यूएस ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 110 रन बनाए, भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में तीन विकेट खोकर विजय लक्ष्य हासिल कर लिया।

रोहित-विराट फिर फेल
111 रन के मामूली लक्ष्य के जवाब में भारत की ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर फ्लॉप रही। विराट कोहली गोल्डन डक हुए तो रोहित शर्मा भी छह गेंद में तीन रन बनाकर चलते बने। 15 रन पर दोनों महान बल्लेबाजों को गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी, यहां से सूर्यकुमार यादव (49 गेंद में 50 रन) ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने पहले ऋषभ पंत (20 गेंद में 18 रन) और फिर शिवम दुबे (35 गेंद में 31 रन) के साथ मैच विनिंग पार्टनरशिप की।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

टेंशन में डाल दिया था अमेरिका ने
पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही यूएस की टीम ने टूर्नामेंट में अब तक काफी प्रभावित किया है। भारत के खिलाफ भी उसके खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन जारी रहा। बल्लेबाजों ने इस मुश्किल पिच पर 110 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया तो बाद में भारतीय मूल के अमेरिकी मीडियम पेसर सौरभ नेत्रावलकर ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे महान बल्लेबाजों को आउट कर भारत को मुश्किल में डाल दिया था।

अर्शदीप ने आर अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (चार ओवर में नौ रन देकर चार विकेट) ने इस मैच में टी-20 विश्व कप में किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम था, जिन्होंने 2014 में मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन पर चार विकेट लिए थे। अर्शदीप को हार्दिक पंड्या का अच्छा साथ मिला जिन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट चटकाए। अक्षर पटेल को एक सफलता मिली। अमेरिका के लिए नीतीश कुमार ने 23 गेंद में 27 जबकि सलामी बल्लेबाज स्टीवन टेलर ने 30 गेंद में 24 रन का योगदान दिया।

भारत को पेनल्टी के 5 रन
अमेरिका ने 1 मिनट के अंदर ओवर की शुरुआत नहीं की और भारत को पेनल्टी के 5 रन मिले। भारत को अपना आखिरी लीग मैच कनाडा से 15 जून को खेलना है।

अमेरिका अभी सुपर-8 की रेस में
अमेरिका की टीम भले ही मैच हार गई, लेकिन उसने लड़ने का जज्बा दिखाया। अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल चोट के कारण यह मैच नहीं खेले। आरोन जोंस ने कप्तानी की। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका की यह पहली हार है। इससे पहले वह पाकिस्तान और कनाडा को हरा चुका है। वह सुपर-8 की रेस में है। इसके लिए उसे अगले मैच में आयरलैंड को हराना होगा। मैच हारने पर भी वह सुपर-8 में पहुंच सकता है। बशर्ते पाकिस्तान या कनाडा के 4 अंक न हों। 4 अंक हों भी तो नेट रन रेट उससे बेहतर न हो

पाकिस्तान की उम्मीद भी जिंदा
भारत की जीत के साथ पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद भी जिंदा है। ग्रुप ए से टीम इंडिया अगले राउंड में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है जबकि दूसरी पोजीशन के लिए पाकिस्तान को यूएसए से कड़ी टक्कर मिल रही है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation