• Latest
  • Trending
Husband cuts ticket

पति काटे टिकट, पत्नी थामे स्टियरिंग

July 21, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पति काटे टिकट, पत्नी थामे स्टियरिंग

यूपी रोडवेज में करते हैं काम, महिला आईएएस ने भी थपथपाई पीठ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 21, 2023
in महिला, महिला-खेल
0
Husband cuts ticket
ब्लिट्ज ब्यूरो

गाजियाबाद। पति-पत्नी जीवन की गाड़ी के दो पहिये होते हैं। परस्पर समझबूझ से वे जिंदगी का सफर सफलतापूर्वक तय करते हैं। यदि दोनों का जीवन ही गाड़ी से जुड़ा हो तो बात कुछ खास हो जाती है। यहां ऐसी ही बस ड्राइवर और कंडक्टर की एक जोड़ी के बारे में बताया जा रहा है जिसकी चर्चा क्षेत्र में चारों ओर है। गाजियाबाद के लोनी बस डिपो में तैनात पति-पत्नी की पैसेंजर्स से लेकर रोडवेज के अधिकारी तक प्रशंसा कर रहे हैं। रोडवेज बस को पत्नी बतौर ड्राइवर चलाती हैं, उसी में पति कंडक्टर बन टिकट काटते हैं।

पत्नी वेद कुमारी ने दो हफ्ते पहले ही यहां ट्रेनिंग करनी शुरू की है, जबकि पति मुकेश कुमार 2019 से लोनी डिपो पर परिचालक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पुरुषों का ही क्षेत्र माने जाने वाले इस प्रोफेशन को वेद कुमारी बखूबी संभाल रही हैं। इसके साथ ही वह अपने दो बच्चों और घर की देखभाल भी कर रही हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

बुलंदशहर के खन्दोई गांव के रहने वाले मुकेश कुमार बताते हैं कि उनकी शादी को 17 साल हो चुके हैं। पत्नी की जब शादी हुई थी तो वह पुलिस में भर्ती होना चाहती थी। इसके लिए तैयारी भी कर रही थी। लेकिन कुछ लोगों के यह कहने पर कि यह प्रोफेशन महिलाओं के लिए सही नहीं है, उन्होंने सब कुछ छोड़कर परिवार की तरफ ध्यान दिया। मैंने उसी वक्त उनका ड्राइविंग लाइसेंस बनवा दिया था।

बाद में जब देखा कि रोडवेज महिला चालकों की भर्ती कर रहा है तो मैंने इनका फॉर्म भरवाया दिया। इनका चयन भी हो गया। फिलहाल हम दोनों ही बिजनौर, हापुड़ जैसे रूट पर एक ही बस में साथ में ड्यूटी करते हैं। बाकी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अधिकारी फैसला लेंगे कि दोनों की नियुक्ति कहां होगी।

महिला आईएएस ने की थी तारीफ
मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले एक आईएएस महिला अफसर ने उनकी बस में सफर किया था। उस वक्त उन्हें मालूम नहीं था कि वह कौन हैं। बाद में उन्होंने अपना परिचय दिया और हम दोनों की पीठ भी थपथपाई। मुकेश कहते हैं कि उनके घर में किसी को भी उनकी पत्नी के बतौर चालक काम करने से कोई दिक्क त नहीं है, उनके घर में सभी पढ़े लिखे हैं। महिला हो या पुरुष, सरकारी से लेकर निजी कार्यालयों में कार्य कर रहे हैं। वेद कुमारी बताती हैं कि उनका बेटा 14 साल का है, बेटी अभी चार साल की है लेकिन दोनों काफी सहयोग करते हैं।

कई बार उन्हें अकेले छोड़कर जाना पड़ता है। शुरुआत में जब पति ने चालक के तौर पर मेरा फॉर्म जमा किया तो अजीब लगा, लेकिन पति के सहयोग के कारण मैंने सब कुछ नजरअंदाज करते हुए अपने प्रशिक्षण पर ध्यान दिया। काम करने में मजा आ रहा है। जो काम मैं पहले नहीं कर पाई, अब पति के कारण दोबारा कर रही हूं। ऐसा लग रहा है जैसे सपना पूरा हो रहा हो। आत्मविश्वास बढ़ गया है। लोनी डिपो एआरएम राजेश कुमार ने कहा कि फिलहाल वेद कुमार प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, लेकिन पति-पत्नी दोनों को जब भी ड्यूटी दी जाती है तो कोशिश होती है कि एक साथ ही दी जाए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation