• Latest
  • Trending
Fancy coaches brought good luck

फैंसी डिब्बों ने चमका दी किस्मत

May 17, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

फैंसी डिब्बों ने चमका दी किस्मत

साइकिल से शुरू किया सफर करोड़ों के कारोबार में बदला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2024
in महिला-खेल
0
Fancy coaches brought good luck
ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। संगीता पांडे को विपरीत लहरों की तैराक कहा जाए तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। वह आज एक महिला उद्यमी के रूप में बड़े-बड़े पुरुष व्यापारियों को चुनौती दे रही हैं। उन्होंने 1,500 रुपये के निवेश के साथ फैंसी डिब्बे बनाने से अपने कारोबार की शुरुआत की। अपने पहले ऑर्डर से 650 रुपये कमाए और आज उनकी कंपनी का टर्नओवर तीन करोड़ रुपये है। संगीता पांडे महिलाओं को कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिए भी प्रेरित करती हैं।

संगीता के पिता सेना में सूबेदार थे और उनकी मां गृहिणी हैं। उनकी शादी 19 साल की उम्र में बिहार के जगदीशपुर के संजय पांडे से हुई थी। ससुराल आई, तो वहां न बिजली थी, न पक्की सड़क। शादी के बाद उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वह आगे और पढ़ना चाहती थीं, लेकिन मां बनने के बाद परिवार की जिम्मेदारियों ने कदम रोक दिए। उनके पति पुलिस कॉन्स्टेबल हैं और तब उनकी पोस्टिंग गोरखपुर में थी। शादी के पांच साल बाद संगीता भी गोरखपुर चली आईं। एक बेटे और दो बेटियों के जन्म के बाद जिम्मेदारियां बढ़ीं और खर्च भी। तब संगीता ने नौकरी करने का फैसला किया।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

जब छोड़नी पड़ी नौकरी
संगीता की बेटी नौ महीने की थी, जब उन्होंने चाइल्ड सर्विसेज में 4,000 रुपये की नौकरी ज्वाइन की। अपने काम के दौरान वे अपनी बेटी को भी साथ लेकर जाती थीं। उनके कुछ सहकर्मियों ने इस पर आपत्ति जताई। अगले दिन संगीता अपनी बेटी को घर छोड़कर नौकरी चली तो गईं, लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि वह दूसरों के बच्चों का ख्याल कैसे रखेंगी, जब अपनी बच्ची का ही खयाल नहीं रख पा रहीं। इस घटना ने उन्हें अपनी नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

– यूपी के 16 जिलों में करती हैं फैंसी डिब्बों की सप्लाई
– नेपाल, चीन जैसे देशों से भी आ रहे नियमित आर्डर

पति से मिला सहयोग
एक दिन संगीता ने एक दुकान पर मिठाई के खूबसूरत डिब्बे एक के ऊपर एक रखे देखे। उनके मन में विचार आया। घर वापस आईं और अपने पति को इस बारे में बताया और अतिरिक्त कमाई के लिए अपना व्यवसाय खोलने की इच्छा व्यक्त की। पति ने उनका साथ दिया।

व्यवसाय की नींव
पति से सहयोग मिलने के बाद संगीता ने साइकिल से गोरखपुर के स्थानीय बाजार का रुख किया। उन्होंने बिजनेस शुरू करने के लिए 1,500 रुपये खर्च कर 100 सुंदर डिब्बे बनाए। इसके बाद उन्होंने डिब्बों की दुकानों पर बेचने का निश्चय किया। दुकानदारों ने महंगे होने के कारण नहीं खरीदे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और रोजाना जाकर दुकान मालिकों को अपने डिब्बों की खासियतों के बारे में बताया।

सम्मानित भी की गईं
वह उन महिलाओं के लिए मिसाल हैं जीवन में कुछ हासिल करना चाहती हैं। महिलाओं को घर पर ही रोजगार उपलब्ध करवाकर वह सरकार की नजर में भी आईं और उन्हें गोरखपुर महोत्सव 2023 में सम्मानित किया गया।

गहने गिरवी रखे, लिया लोन
शुरुआत में उन्हें पैसे की कमी का सामना करना पड़ा। इसलिए उन्होंने अपने आभूषण गिरवी रख दिए और तीन लाख रुपये का लोन लिया। इससे उन्हें कच्चे माल की आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिली। इसके अलावा 35 लाख रुपये और 50 लाख रुपये के दो लोन की मदद से, उन्होंने जल्दी ही एक फैक्टरी स्थापित की। उन्होंने अपनी कंपनी का नाम ‘सिद्धिविनायक पैकेजर्स’ रखा। संगीता की कंपनी का सालाना टर्न-ओवर तीन करोड़ रुपये है। वह व्यक्तिगत रूप से महिलाओं को बढ़ावा देती हैं और अपने साथ जुड़ी महिलाओं के घरों तक कच्चा माल पहुंचाकर और उनसे तैयार डिब्बों को इकट्ठा करके समय पर डिलीवरी करती हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में अपना कारोबार संचालित कर रही हैं। संगीता को नियमित रूप से नेपाल, चीन जैसे देशों से अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर भी मिलते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation