• Latest
  • Trending
Djokovic

जोकोविच ने चौथी बार जीता यूएस ओपन

September 17, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जोकोविच ने चौथी बार जीता यूएस ओपन

24वां ग्रैंड स्लैम जीतने के साथ फिर से बन जाएंगे नंबर वन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 17, 2023
in महिला-खेल
0
Djokovic
ब्लिट्ज ब्यूरो

न्यूयॉर्क। नोवाक जोकोविच ने अपने 24 वें ग्रैंड स्लैम के रूप में यूएस ओपन 2023 का खिताब जीत लिया है। सर्बियाई स्टार ने चौथी बार यूएस ओपन जीता। न्यूयॉर्क में खेले गए फाइनल में जोकोविच ने कड़े मुकाबले में रूस के डेनियल मेदवेदेव को हरा दिया।

36 वर्षीय दिग्गज जोकोविच ने 6-3, 7-6 (7-5), 6-3 से जीत हासिल की। जोकोविच ने पहला सेट 6-3 से आसानी से जीता। इसके बाद दूसरे सेट में जमकर संघर्ष हुआ, जो एक घंटे और 44 मिनट तक चला। जोकोविच ने 7-6 (7-5) से यह सेट अपने नाम किया। तीसरे सेट में जोकोविच ने 6-3 से जीत दर्ज कर मेदवेदेव को पटखनी दी।

YOU MAY ALSO LIKE

एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों खान अभिनीत फिल्म का निर्देशन व निर्माण करना चाहूंगी : कंगना रनौत

राफेल को पीछे छोड़ चुके
दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच दूसरे सेट में थोड़ा परेशान दिखे, लेकिन उन्होंने चौथा यूएस ओपन खिताब जीतने के लिए अपनी महानता का परिचय दिया। जोकोविच ने इस साल की शुरुआत में राफेल नडाल के 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था।

साल में तीन ग्रैंड स्लैम
जोकोविच को जुलाई में विंबलडन फाइनल हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, वह 2023 में चार ग्रैंड स्लैम खिताब में से तीन अपने नाम कर चुके हैं। जोकोविच अब तक 36 बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में खेल चुके हैं और 24 खिताब अपने नाम किए।

10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता
वह 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन और सात बार विबंलडन चैंपियन रह चुके हैं। तीन बार फ्रेंच ओपन का खिताब भी जीत चुके हैं। जोकोविच ने सेमीफाइनल में अमेरिका के बेन शेल्टन को लगातार सेटों में हराया था और सातवीं बार यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी। शेल्टन के खिलाफ मैच उनका इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में 100वां मैच भी था। जोकोविच ने पिछली बार 2018 में यूएस ओपन टाइटल जीता था। इस टूर्नामेंट के बाद जोकोविच फिर से वर्ल्ड नंबर वन बन जाएंगे। जोकोविच तीसरी बार एक ही साल में सभी चार मेजर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे।
coco goff

यूएस ओपन की नई चैम्पियन बनीं 19 साल की कोको गॉफ
न्यूयॉर्क। 19 साल की अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ यूएस ओपन 2023 की नई चैम्पियन बन गई हैं। गॉफ ने खराब शुरुआत को कवर करते हुए बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 2-6, 6-3, 6-2 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। फ्लोरिडा की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कोको कड़ी मेहनत करने वाली दूसरी वरीयता प्राप्त सबलेंका के खिलाफ अंडरडॉग के रूप में फाइनल में पहुंची थीं, जो अगले सप्ताह की रैंकिंग में विश्व नंबर एक बन जाएगी।

गॉफ ने ये जता दिया कि उनकी उम्र भले ही कम हो लेकिन उनके अंदर जीतने का पूरा माद्दा था। उन्हें 25 करोड़ रुपए के करीब इनामी धनराशि मिली है। जैसे ही गॉफ चैम्पियन बनीं, जीत की खुशी में आंसू छलक उठे। उन्होंने अपनी मां और पिताजी को रोते हुए गले लगाया। गॉफ ने सबसे पहले माता-पिता, दादा-दादी, और अपने भाइयों को धन्यवाद दिया। 13 मार्च 2004 को जन्मीं कोको बचपन में अपनी आदर्श सेरेना और वीनस विलियम्स को यूएस ओपन में देखने के लिए जाती थीं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation