• Latest
  • Trending
Bihar's caste census report released: PM Modi said - this is a conspiracy against the country

बिहार की जातीय जनगणना रिपोर्ट जारी : पीएम मोदी बोले- यह देश के खिलाफ साजिश है

October 6, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बिहार की जातीय जनगणना रिपोर्ट जारी : पीएम मोदी बोले- यह देश के खिलाफ साजिश है

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 6, 2023
in राष्ट्रीय
0
Bihar's caste census report released: PM Modi said - this is a conspiracy against the country
ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। बिहार सरकार ने जातीय जनगणना रिपोर्ट जारी कर दी है। वहीं रिपोर्ट की मंशा व आंकड़ों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परोक्ष प्रहार करते हुए कहा कि देश और समाज के खिलाफ साजिश रची जा रही है। पीएम मोदी ने एक रैली में कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेता मुंह बंद करके बैठे हैं। कांग्रेस को पर्दे के पीछे से वो लोग चला रहे हैं, जिनकी देश विरोधी ताकतों से साठगांठ है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए जातिगत जनगणना पर कहा, कांग्रेस के नेता कहते हैं कि जितनी आबादी उतना हक है। मैं कहता हूं इस देश में अगर कोई सबसे बड़ी आबादी है, तो वह आबादी गरीब है। इसलिए मेरे लिए गरीब ही सबसे बड़ी आबादी है और गरीब का कल्याण हो, यही मेरा मकसद है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश के हिंदुओं को बांटकर, भारत को तबाह करने की कोशिश का आरोप लगाया। बिहार सरकार की जातीय जनगणना रिपोर्ट में बताया गया है कि बिहार में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के तहत आने वाले लोगों की आबादी 63 प्रतिशत है जबकि सामान्य वर्ग के लोगों की आबादी 15 फीसदी है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने रिपोर्ट जारी की। राज्य में सबसे ज्यादा पिछड़ा वर्ग की आबादी है। राज्य की कुल 63 फीसदी आबादी इस वर्ग से आती है। इनमें 27 फीसदी आबादी पिछड़ा वर्ग की है जबकि 36 फीसदी से ज्यादा अति पिछड़ी जातियों की आबादी है।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

बिहार में सामान्य वर्ग के लोगों की आबादी 15 प्रतिशत व अनुसूचित जाति की आबादी करीब 20 फीसदी है। बिहार सरकार के प्रभारी मुख्य सचिव विवेक सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर आंकड़ों की पुस्तिका जारी की। बिहार सरकार की ओर से कुल 214 जातियों के आंकड़े जारी किए गए हैं। इनमें कुछ ऐसी जातियां भी हैं जिनकी कुल आबादी सौ से भी कम है। 214 जातियों को अलावा 215वें नंबर पर अन्य जातियों का भी जिक्र रिपोर्ट में किया गया है। राज्य की आबादी 13,07,25,310 है। वहीं कुल सर्वेक्षित परिवारों की संख्या 2,83,44,107 है। राज्य में प्रति 1000 पुरुषों में 953 महिलाएं हैं।
 बिहार की जातीय जनगणना रिपोर्ट जारी : पीएम मोदी बोले- यह देश के खिलाफ साजिश है
बिहार में 81.99 प्रतिशत हिन्दू
बिहार में 81.99 प्रतिशत हिंदू हैं। इस्लाम धर्म काे मानने वाले 17.7 फीसदी हैं। शेष ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन या अन्य धर्म मानने वालों की संख्या एक प्रतिशत से भी कम है। राज्य के 2146 लोगों ने अपना कोई धर्म नहीं बताया। जब भाजपा के साथ नीतीश की पार्टी सरकार में थी, तभी बिहार विधानसभा और विधान परिषद ने राज्य में जाति आधारित गणना कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया था। 1 जून 2022 को सर्वदलीय बैठक में जातीय जनगणना को सर्वसम्मति से करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

किस जाति की कितनी आबादी
यादव – 14.26 प्रतिशत
रविदास- 5.25 प्रतिशत
दुसाध -5.31 प्रतिशत
कोइरी -4.21 प्रतिशत
ब्राह्मण-3.67 प्रतिशत
राजपूत- 3.45 प्रतिशत
मुसहर – 3.08 प्रतिशत
भूमिहार-2.89 प्रतिशत
कुरमी – 2.87 प्रतिशत
तेली- 2.81 प्रतिशत
बनिया-2.31 प्रतिशत
कानू-2.21 प्रतिशत
चंद्रवंशी-1.64 प्रतिशत
कुम्हार -1.40 प्रतिशत
सोनार -0.68 प्रतिशत
कायस्थ-0.60 प्रतिशत

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation