• Latest
  • Trending
Baramati: Fight between uncle and nephew, sister-in-law and sister-in-law face to face

बारामती : चाचा-भतीजे की लड़ाई, आमने-सामने ननद-भौजाई

April 19, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बारामती : चाचा-भतीजे की लड़ाई, आमने-सामने ननद-भौजाई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 19, 2024
in the blitz
0
Baramati: Fight between uncle and nephew, sister-in-law and sister-in-law face to face
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार के बीच राजनैतिक विरासत को लेकर छिड़ी पारिवारिक जंग में अब बारामती लोकसभा सीट पर ननद-भौजाई के बीच होने वाला रण दिलचस्प हो गया है। वहां एनसीपी प्रत्याशी सुप्रिया सुले के पास पिता की विरासत है तो दूसरी ओर उन्हें चुनौती दे रही उनकी भाभी सुनेत्रा अजित पवार के पास एनडीए गठबंधन की ताकत है। परिवार से चुनाव मैदान तक पहुंचे इस पारिवारिक झगड़े में शरद पवार के सामने अब प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती है।

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में वर्चस्व को लेकर शुरु हुई चाचा शरद पवार व भतीजे अजित पवार के बीच पारिवारिक लड़ाई में चाचा को पार्टी तोड़ने का जख्म देने के बाद अजित पवार ने अब चाचा को उनके जीवन का सबसे बड़ा जख्म देने की तैयारी कर ली है। अजित पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्रा अजित पवार को उसी बारामती सीट से उम्मीदवार बनाया है जिस सीट को शरद पवार का किला माना जाता रहा है और जहां उनकी बेटी सुप्रिया सुले चुनाव मैदान में है। बारामती सीट पर छह बार शरद पवार स्वयं निर्वाचित होकर लोकसभा में पहुंच चुके है और वर्ष 2009 से उनकी पुत्री सुप्रिया सुले यहां हैट्रिक लगा चुकी हैं। वर्ष 1991 में एक बार अजित पवार भी यहां से चुनाव जीत चुके हैं। पिता की विरासत के बल पर देश की राजनीति में पहचान बना चुकी शरद पवार की पुत्री सुप्रिया सुले अब अपनी ही भाभी सुनेत्रा अजित पवार के सामने चुनावी समर में है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

सुनेत्रा अजित पवार एक शक्तिशाली राजनैतिक परिवार की बहू होने के साथ साथ अपने आप में साहसी और बहुमुखी व्यक्तित्व की धनी हैं और वर्ष 2010 में स्थापित गैर सरकारी संगठन, एनवायरनमेंटल फोरम ऑफ इंडिया की संस्थापक हैं और एक शैक्षणिक संस्थान विद्या प्रतिष्ठान की ट्रस्टी होने के साथ-साथ वह 2011 से फ्रांस में विश्व उद्यमिता मंच की थिंक टैंक सदस्य रही हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation