• Latest
  • Trending
cancer

अनुभवी डॉक्टर की तरह एआई ने पहचाना पित्ताशय कैंसर

September 15, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Tuesday, September 15, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अनुभवी डॉक्टर की तरह एआई ने पहचाना पित्ताशय कैंसर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 15, 2023
in राष्ट्रीय
0
cancer
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ा है। अब एक अनुभवी डॉक्टर के समान एआई भी मरीज की बीमारी को पकड़ सकता है। पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने एक अध्ययन में इसकी पुष्टि की है।

‘द लैंसेट रीजनल हेल्थ-साउथ ईस्ट एशिया’ में प्रकाशित इस अध्ययन में एआई तकनीक ने मरीजों में पित्ताशय कैंसर की पहचान उसी तरह से की जैसे एक अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट जांच रिपोर्ट के आधार पर करता है। यह इसलिए भी हैरान करता है, क्योंकि पित्ताशय का कैंसर (जीबीसी) एक अत्यधिक घातक बीमारी है, जिसका आमतौर पर पता नहीं चल पाता है। एआई ने इस चुनौती को काफी सरल बना दिया। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में कहा है कि पित्ताशय कैंसर का पता लगाने के लिए उनके मॉडल का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इस अध्ययन की अपनी कुछ सीमा थी। इसलिए इस पर बहुकेंद्रीय अध्ययन भी होने चाहिए।

YOU MAY ALSO LIKE

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्रीराम मंदिर के सीईओ

गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को दें मंजूरी

नई दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के इस संयुक्त अध्ययन का उद्देश्य पेट के अल्ट्रासाउंड से पित्ताशय कैंसर का पता लगाने के लिए एक गहन शिक्षण (डीएल) मॉडल विकसित करना और एक अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट के साथ उसकी तुलना करना था।

273 मरीजों पर परीक्षण
शोधकर्ताओं ने बताया कि गहन शिक्षण यानी डीप लर्निंग एआई तकनीक में एक ऐसी विधि है जो कंप्यूटर को मानव मस्तिष्क से प्रेरित तरीके से डाटा प्रोसेस करना सिखाती है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ पीजीआई में अगस्त 2019 से जून 2021 के बीच जिन मरीजों में पित्ताशय कैंसर की जांच हुई, उन 273 रोगियों पर परीक्षण किया, जिनमें से 233 मरीजों के डाटा पर इस मॉडल को प्रशिक्षित किया।

एक तरफ एआई, दूसरी ओर डॉक्टरों ने की पुष्टि
मरीजों की जांच रिपोर्ट पर एक तरफ एआई तकनीक से समीक्षा की जा रही थी तो वहीं दूसरी ओर दो अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट से भी स्वतंत्र रूप से अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की समीक्षा कराई जा रही थी। इनके परिणामों की तुलना जब डीएल मॉडल के परिणामों से की तो पता चला कि एआई पित्ताशय कैंसर का पता लगाने में सक्षम है। डीएल मॉडल ने पथरी, संकुचित पित्ताशय, छोटे घाव के आकार (10 मिमी से कम) और गर्दन के घावों की उपस्थिति में जीबीसी का पता लगाया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation