• Latest
  • Trending
A glimpse of Varanasi will be visible in Mumbai also

मुंबई में भी दिखेगी वाराणसी की झलक

May 10, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई में भी दिखेगी वाराणसी की झलक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 10, 2024
in अन्तरराष्ट्रीय
0
A glimpse of Varanasi will be visible in Mumbai also
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई । दक्षिण मुंबई के बालकेश्वर इलाके में स्थित ऐतिहासिक बाणगंगा तालाब के चारों ओर वाराणसी की तरह गोलाकार सड़क को ‘भक्ति परिक्रमा मार्ग’ के रूप में विकसित किया जाएगा। मुंबईकरों को बाणगंगा पहुंचने पर वाराणसी की अनुभूति होगी। बाणगंगा तालाब के पुनरुद्धार का काम चल रहा है, जिसका पहला चरण जल्द ही पूरा हो जाएगा। बीएमसी बाणगंगा तालाब क्षेत्र में ऐतिहासिक 16 प्रकाश स्तंभों का पुनरुद्धार करेगी।

डी वॉर्ड के असिस्टेंट कमिश्नर शरद उघडे के अनुसार बाणगंगा तालाब के चारों ओर गोलाकार सड़क को ‘भक्ति परिक्रमा मार्ग’ के रूप में विकसित किया जाएगा। तालाब तक पहुंचने के लिए 18.30 मीटर चौड़े ‘मिसिंग लिंक’ का विकास किया जाएगा। साथ ही, पत्थर की सीढ़ियों को आधुनिक बनाने आदि प्रमुख कार्य शामिल हैं। बाणगंगा तालाब के पुनरुद्धार के लिए स्थानीय विधायक एवं उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा काफी समय से प्रयासरत हैं। बाणगंगा तालाब को महाराष्ट्र सरकार द्वारा हेरिटेज घोषित किया गया है। इस तालाब के चारों ओर मंदिर, मकबरे, धर्मशालाएं और मठ के साथ राष्ट्रीय महत्व का सांस्कृतिक केंद्र है।

YOU MAY ALSO LIKE

एफिल टावर के बैकग्राउंड में चर्चा में रहा ऐश्वर्या राय का रायल लुक

अंतरिक्ष में एआई चिप का परीक्षण करेगा गूगल

तालाब के पास वेंकटेश बालाजी मंदिर, सिद्धेश्वर शंकर मंदिर, राम मंदिर, बजरंग अखाड़ा, बालूकेश्वर मंदिर आदि प्रसिद्ध मंदिर हैं। बाणगंगा तालाब का प्राचीन काल से ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व होने के कारण इस स्थान पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस झील के प्राचीन महत्व को देखते हुए हजारों विदेशी पर्यटक यहां आते हैं।

तीन फेज में होगा काम
बाणगंगा झील के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राचीन महत्व को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बाणगंगा तालाब (बालकेश्वर, मालाबार हिल) क्षेत्र को ‘बी’ श्रेणी पर्यटन स्थल घोषित किया है। बाणगंगा तालाब के पुनरुद्धार और पर्यटन की दृष्टि से सर्वांगीण सुविधाओं के विकास के लिए तीन चरणों में कार्य प्रगति पर है। उघडे ने बताया कि बाणगंगा तालाब का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। इस तालाब के निशान 11वीं शताब्दी के पौराणिक संदर्भों में पाए जाते हैं। इस क्षेत्र में विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिर, रामकुंड आदि धार्मिक स्थल भी हैं। यहां के लैंप पोस्टों को पुनर्जीवित करते समय प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है। सफाई अभियान में बाणगंगा तालाब क्षेत्र, रामकुंड क्षेत्र, बाणगंगा तालाब की सफाई, तालाब की सीढ़ियों, सुरक्षात्मक दीवारों, लैंप पोस्ट की मरम्मत और जीर्णोद्धार के साथ तालाब के अंदर की संरचना को हटाना, तितली वॉल्व की मरम्मत आदि शामिल हैं।

हटेगा अतिक्रमण
शरद उघडे ने बताया कि यहां से अतिक्रमण हटाकर इसकी विरासत को बहाल करने की योजना बनाई गई है, साथ ही ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण राम कुंड का स्वरूप भी बदल जाएगा। बाणगंगा के विकास के लिए बीएमसी 4.50 करोड़ रुपये खर्च करेगी। तालाब के अगल-बगल साफ-सफाई, पानी की डिसिल्टिंग, स्टेप्स का रिपेयर, तालाब की सुरक्षा दीवार का रिपेयर आउटलेट पर दीवार का निर्माण और पानी का लेवल बढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी। बाणगंगा हेरिटेज में आता है, इसलिए इसके कार्य के लिए हमें स्टेट आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट से एनओसी लेनी पड़ेगी। आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट हमें जो सामान इस्तेमाल की अनुमति देगा, हम उसी का इस्तेमाल करेंगे।

क्यों आई बाणगंगा के काम में तेजी?
बाणगंगा तालाब वर्षों से उपेक्षित था। वहां सीढ़ियां जर्जर अवस्था में थीं, प्रदूषण की वजह से तालाब की मछलियां मर जाती थीं। स्थानीय विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा कई साल से तालाब के पुनरुद्धार के लिए प्रयासरत थे। लेकिन, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) की बीएमसी में सत्ता होने के कारण कभी लोढ़ा को सफलता नहीं मिली। राज्य में शिंदे सरकार आने के बाद तालाब के पुनरुद्धार के लिए बीएमसी आगे आई। अब इस पर करोड़ों रुपये ख़र्च कर वाराणसी का लुक दिया जा रहा है। बीएमसी इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। गिरगांव चौपाटी और बाबुलनाथ मंदिर के नज़दीक होने के कारण यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के पर्याप्त मौका है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation