• Latest
  • Trending
12 year old Gunjan conquered three peaks

12 वर्षीय गुंजन ने फतह कीं तीन चोटियां

August 4, 2023
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

12 वर्षीय गुंजन ने फतह कीं तीन चोटियां

6000 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 4, 2023
in महिला, महिला-खेल
0
12 year old Gunjan conquered three peaks
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश की बेटी एक बार किसी काम को करने की ठान ले तो फिर वो क्या कुछ नहीं कर सकती। गोवा की 12 साल की बेटी ने छह हजार मीटर ऊंचे पहाड़ पर चढ़कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। पर्वतारोही गुंजन पंकज प्रभु नार्वेकर ने केवल 62.5 घंटों में लद्दाख क्षेत्र की मार्खा घाटी में 6000 मीटर से ऊंची तीन चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इस सराहनीय उपलब्धि को हासिल करने के बाद गुंजन का लक्ष्य अब दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का है।

गुंजन गोवा के ज्ञान विकास स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसने लद्दाख में तीन चोटियां माउंट कांग यात्से-II (6250 मीटर), माउंट रेपोनी मल्लारी-I (6097 मीटर) और माउंट रेपोनी मल्लारी-II (6113 मीटर) पर चढ़ाई की। अगर पहले से तीसरी चोटी को जीतने की बात करें तो इस काम को करने के लिए उसने 49 घंटे घंटे का वक्त लिया। वहीं, अगर बेसकैंप से बेसकैंप की बात की जाए तो गुंजन को तीन पर्वत चढ़ने में 62.5 घंटे लगे।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

– देश और गोवा का बढ़ाया मान
– भविष्य में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना चाहती हूं

गुंजन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब मैं वहां गई तब मौसम काफी खराब था। किसी को भी यह अनुमान नहीं था कि इस महीने बर्फबारी होगी। जब मैं निकली तब उम्मीद थी कि आसमान साफ रहेगा और इतनी बर्फबारी नहीं होगी लेकिन हुआ इसके उलट। काफी बर्फबारी हुई और कठिनाई बढ़ती गई। चलते समय हमारे पैर बर्फ में घुटनों तक और कुछ स्थानों पर कूल्हों तक चले जाते थे। बर्फ को हटाने से मुझे अधिक थकान होती थी। हालांकि इसमें मुझे कोई चोट नहीं आई।

गुंजन ने बताया कि वह भविष्य में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना चाहती है। ‘भविष्य में मेरी 7000 मीटर से अधिक की चोटी पर चढ़ने की योजना है। भारत में 16 साल से कम उम्र के व्यक्ति को 7000 मीटर से अधिक की चोटी पर चढ़ने की अनुमति नहीं है, इसलिए मैं ऐसा करूंगी। भारत के बाहर मैं बस माउंट एवरेस्ट और अन्नपूर्णा पर चढ़ना चाहती हूं और अपने माता-पिता और देश को गौरवान्वित करना चाहती हूं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation