• Latest
  • Trending
man-ki-bat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का 108वां एपिसोड

January 5, 2024
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का 108वां एपिसोड

राम मंदिर से लेकर फिट इंडिया तक की बात

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 5, 2024
in राष्ट्रीय
0
man-ki-bat
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 108वें एपिसोड में साल 2023 में भारत की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा, भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उपलब्धियों पर हमें गर्व है। आने वाला साल और बेहतर होगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता, एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मनके, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए ‘मन की बात’ का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है।

उन्होंने कहा, आज भी कई लोग मुझे चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर सन्देश भेजते रहे हैं | मुझे विश्वास है कि मेरी तरह, आप भी, हमारे वैज्ञानिकों और विशेषकर महिला वैज्ञानिकों को लेकर गर्व का अनुभव करते होंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा से कम नहीं: पीएम मोदी

पीएम मे कहा, जब ‘नाटू-नाटू’ को आस्कर मिला तो पूरा देश खुशी से झूम उठा। ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को सम्मान की बात जब सुनी तो कौन खुश नहीं हुआ। इनके माध्यम से दुनिया ने भारत की क्रिएटिविटी को देखा और पर्यावरण के साथ हमारे जुड़ाव को समझा। इस साल खेल में भी हमारे एथलीटों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया |

विकास यात्रा पर सकारात्मक प्रभाव
पीएम ने कहा, जब भी हमने मिलकर प्रयास किया, हमारे देश की विकास यात्रा पर बहुत सकारात्मक प्रभाव हुआ। हमने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ और ‘मेरी माटी मेरा देश’ ऐसे सफल अभियान को अनुभव किया। भारत का इनोवेशन हब बनना इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं । अगर इन उपलब्धियों की लिस्ट बनाना शुरू करें तो ये कभी पूरी ही नहीं होगी।

नए संकल्प लेने हैं
ये तो सिर्फ झलक है, भारत का सामर्थ्य कितना प्रभावी है – हमें देश की इन सफलताओं से, देश के लोगों की इन उपलब्धियों से, प्रेरणा लेनी है, गर्व करना है, नए संकल्प लेने हैं। पीएम मोदी ने फिट इंडिया का जिक्र करते हुए कहा, आजकल हम देखते हैं कि लाइफ स्टाइल रिलेटेड डिजीज के बारे में कितनी बातें होती हैं, यह हम सभी के लिए, खासकर युवाओं के लिए, ज्यादा चिंता की बात है। आज फिजिकल हेल्थ और वेल बीई ंग की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन इससे जुड़ा एक और बड़ा पहलू है मेंटल हेल्थ का। मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि फिट इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में इनोवेटिव हेल्थ केयर स्टार्टअप्स के बारे में मुझे जरुर लिखते रहें।

एआई के इस्तेमाल पर भी बात रखी

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले काशी में एक एक्सपेरिमेंट हुआ था, जिसे मैं ‘मन की बात’ के श्रोताओं को जरुर बताना चाहता हूं। काशी तमिल सम्मेलन में मैंने हिंदी में अपनी बात रखी वहीं उसकी रियल टाइम तमिल में ट्रांसलेट हुआ, जिसे हजारों लोगों ने सुना। ये पहला प्रयोग था।
एआई की भूमिका
आने वाले वक्त में एआई की मदद से भाषाओं का रियल टाइम ट्रांसलेट हो पाएगा। मैं युवा-पीढ़ी से आग्रह करूंगा कि इससे जुड़े सभी टूल्स को और एक्सप्लोर करें, उन्हें 100 प्रतिशत फूल प्रूफ बनाएं।

हमें अपनी भाषाएं बचानी हैं
पीएम मोदी ने कहा कि बदलते हुए समय में हमें अपनी भाषाएं बचानी भी हैं और उनका संवर्धन भी करना है। अब मैं आपको झारखंड के एक आदिवासी गांव के बारे में बताना चाहता हूं। हमारा प्रयास है कि भाषा, किसी भी बच्चे की शिक्षा और प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए।

विलक्षण बेटियों ने गौरव से भर दिया
हमारी भारतभूमि को हर कालखंड में देश की विलक्षण बेटियों ने गौरव से भर दिया है। सावित्रीबाई फुले जी और रानी वेलु नाचियार जी देश की ऐसी ही दो विभूतियां हैं। सावित्रीबाई फुले जी का नाम आते ही सबसे पहले शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में उनका योगदान हमारे सामने आता है।

रानी वेलु नाचियार

विदेशी शासन के खिलाफ संघर्ष करने वाली देश की कई महान विभूतियों में से एक नाम रानी वेलु नाचियार का भी है। तमिलनाडु के मेरे भाई-बहन आज भी उन्हें वीरा मंगई यानि वीर नारी के नाम से याद करते हैं।

मंदिर का लेकर उत्साह
पीएम मोदी मे कहा कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह है, उमंग है। लोग अपनी भावनाओं को अलग अलग तरह से व्यक्त कर रहे हैं। मेरे मन में एक बात आ रही है कि क्या हम सभी लोग ऐसी सारी रचनाओं को एक कामन हैशटैग के साथ शेयर करें। मेरा आपसे अनुरोध है कि हैशटैग श्री राम भजन के साथ आप अपनी रचनाओं को सोशल मीडिया पर शेयर करें।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation