• Latest
  • Trending
Cannot block admission on the basis of income certificate from other state

नौ महीने में क्यों घट गए निगम स्कूलों के सवा लाख छात्र : कोर्ट

July 12, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नौ महीने में क्यों घट गए निगम स्कूलों के सवा लाख छात्र : कोर्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 12, 2024
in लीगल
0
Cannot block admission on the basis of income certificate from other state
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और नगर निगम स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में सुनवाई के दौरान एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। निगम की ओर से दाखिल हलफनामे में नौ महीने में करीब सवा लाख छात्रों की संख्या कम हुई है। इस पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो सप्ताह में निगम को नए सिरे हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है, जिससे कि इसके कारणों के बारे में पता चल सके।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष दिल्ली नगर निगम ने एक जुलाई को हलफनामा दाखिल किया था। इसमें बताया गया कि वर्तमान में निगम स्कूलों में 6,50,951 छात्र पढ़ रहे हैं, जबकि सितंबर 2023 में पीठ के सामने पेश हलफनामे में बताया गया था कि निगम स्कूलों में 7,88,224 छात्र पढ़ रहे हैं। पीठ ने हलफनामे पर गौर करते हुए निगम अधिकारी से मौखिक तौर पर सवाल किया कि महज नौ माह में इतने छात्र कम कैसे हो गए। इस पर निगम के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं था। निगम अधिकारी ने पीठ को कहा कि नए सत्र में छात्रों की संख्या फिर बढ़ जाएगी। इस पर पीठ ने कहा कि नया सत्र तो अप्रैल 2024 से शुरू हो चुका है। वैसे भी यहां बात 17.41 प्रतिशत कम हुए छात्रों की हो रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

कैंसर मरीजों से दवाओं के नाम पर ‘लूट’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

महिला वकीलों की यौन उत्पीड़न शिकायतों के लिए बनाएं अलग तंत्र

– दिल्ली सरकार और निगम स्कूलों की बदहाल स्थिति पर अदालत में सुनवाई
– निगम को दो सप्ताह में नए सिरे से हलफनामा दाखिल करने के निर्देश

बैंक खाता न खुलने से काटे गए नाम
याचिकाकर्ता अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उन्हें आशंका है कि अपनी खामी को छुपाने के लिए निगम ने उन छात्रों के नाम स्कूल से काट दिए हैं, जिनका बैंक खाता खुलने में मुश्किल आ रही थी। निगम ने अपने आप को बचाने के लिए शिक्षा के अधिकार कानून का उल्लंघन किया है। अग्रवाल ने हाईकोर्ट से आग्रह किया है कि पहले भी निगम की तरफ से इस तरह के कृत्य को अंजाम दिया गया है, जिसको वह पीठ के समक्ष रख चुके हैं।

ये है मामला
मामला दिल्ली सरकार और निगम स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर दायर जनहित याचिका का है। जनहित याचिका सोशल ज्यूरिस्ट, ए सिविल राइट ग्रुप की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अग्रवाल द्वारा हाईकोर्ट में दायर की गई है।

याचिका में स्कूलों में खराब डेस्क, किताबों का समय से वितरण न होने, एक कक्षा में सैंकड़ों की संख्या में बच्चों को बैठने के लिए मजबूर होने सहित अन्य समस्याओं का उल्लेख किया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation