• Latest
  • Trending
jai-shankar

कनाडा में जो हो रहा, वह सामान्य नहीं : जयशंकर

October 6, 2023
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

October 19, 2026
आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

October 19, 2026
Thursday, October 22, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कनाडा में जो हो रहा, वह सामान्य नहीं : जयशंकर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 6, 2023
in न्यूज ट्रैक
0
jai-shankar
ब्लिट्ज ब्यूरो

वाशिंगटन। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा पर फिर हमला बोला है। अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कनाडा में जो हो रहा है, उसे सामान्य बनाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कनाडा में भारतीय मिशन और राजनयिकों के खिलाफ उकसावे वाले बयान दिए जा रहे हैं और भारतीय मिशन के बाहर हिंसा की जा रही है। जयशंकर ने कहा कि अगर दुनिया के किसी अन्य देश में ऐसा होता तो क्या दुनिया के देश तब भी इसी तरह प्रतिक्रिया देते?

जयशंकर ने कहा कि ‘भारतीय मिशन के बाहर स्मोक बम फोड़े जा रहे हैं। भारतीय कॉन्सुलेट्स के बाहर हिंसा की जा रही है। पोस्टर्स लगाए जा रहे हैं, क्या आप इसे सामान्य मानते हैं? अगर यह किसी दूसरे देश में हुआ होता तो तब आपकी क्या प्रतिक्रिया होती? कनाडा में जो हो रहा है वह सामान्य नहीं है और यह अहम है कि इसके बारे में बताया जाए।’

YOU MAY ALSO LIKE

रहें बच के! कंप्यूटर के मुकाबले फोन को हैक करना आसान

यूनेस्को के रचनात्मक शहरों में ग्वालियर व कोझिकोड

– चुनौतियों से निपटने के लिए साथ आए दुनिया
– अमेरिका में विश्व संस्कृति उत्सव में 10 लाख लोगों ने की शिरकत
– 180 देशों के 17 हजार कलाकारों ने दी प्रस्तुति

विश्व से आह्वान किया
अमेरिका में विश्व संस्कृति उत्सव के दौरान अपने संबोधन में भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि बड़ी वैश्विक चुनौतियों जैसे जलवायु परिवर्तन से निपटने और आर्थिक प्रगति के लिए सारे देशों को साथ आने की जरूरत है। जयशंकर ने कहा कि इन चुनौतियों से अकेले नहीं निपटा जा सकता और पूरी दुनिया को इनके खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा।

हमारी थीम ग्लोबल
जयशंकर ने कहा कि ‘दुनिया को एक साथ लाना अब और अहम हो गया है। इसी सोच के साथ भारत ने जी20 सम्मेलन की अध्यक्षता की और हमारी थीम भी एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य रही जिसे आज सांस्कृतिक रूप से हमने देखा भी। आज दुनिया पहले के मुकाबले ज्यादा लोकतांत्रिक हो गई है और एक दूसरे के प्रति सम्मान भी बढ़ा है। वैश्वीकरण और तकनीक की मदद से हम एक दूसरे को ज्यादा बेहतर तरीके से जान पा रहे हैं। आज कोई भी इंसान, कोई भी विचार या संस्कृति हमसे बहुत दूर नहीं है लेकिन इसे ज्यादा सद्भाव और सहयोगात्मक होने की जरूरत है।’

हमें मानवता की अच्छाई में विश्वास रखना है
इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि हम सभी लोग एक वैश्विक परिवार का हिस्सा हैं। हमें मानवता की अच्छाई में विश्वास रखना चाहिए। आज भी समाज में ये इच्छा है कि इसे कैसे बेहतर बनाया जाए। हम चुनौतियों को स्वीकार करें और एक बेहतर भविष्य का सपना देखें। श्री श्री रविशंकर ने कहा कि अगर परिवार में एक व्यक्ति खुश नहीं है तो पूरा परिवार प्रभावित होता है और ऐसे ही कुछ परिवार पूरे देश को नाखुश बना सकते हैं।

विश्व संस्कृति उत्सव के चौथे संस्करण का आयोजन वॉशिंगटन डीसी में हुआ। इस आयोजन में 100 से ज्यादा देशों के करीब 10 लाख लोगों ने शिरकत की। इस दौरान 180 देशों के 17 हजार कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इसका आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने किया। उद्योग जगत, सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के 1000 से ज्यादा नेताओं ने सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में शिरकत की।

pregnancy
15 अक्टूबर गर्भावस्था और शिशु हानि स्मरण दिवस
संयुक्त राज्य अमेरिका में गर्भावस्था और शिशु हानि स्मरण दिवस प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन गर्भावस्था हानि और शिशु मृत्यु को याद करने का दिन है। इसे स्मरण समारोहों और मोमबत्ती जलाकर जागरण के साथ मनाया जाता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation