• Latest
  • Trending
आज स्मार्टफोन पर कंप्यूटर से अधिक काम किया जा रहा है। तमाम काम के ऑनलाइन हो जाने की सुविधा के कारण फोन से अधिकतर काम हो जाते हैं

रहें बच के! कंप्यूटर के मुकाबले फोन को हैक करना आसान

November 10, 2023
जल सुरक्षा ही भारत के विकास की सबसे बड़ी बुनियाद

वर्षामापी से परे: जल सुरक्षा ही भारत की असली, चुपचाप कसौटी क्यों है

July 14, 2026
मानसून

हल्की जुलाई: मानसून की रफ़्तार धीमी, खेत-खलिहान की नज़र आसमान पर

July 14, 2026
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की नई शुरुआत

एजबेस्टन में नया आग़ाज़: वनडे आज से, भारत के बड़े नाम फिर मैदान में

July 14, 2026
Market

आईटी के दम पर सँभला बाज़ार: सेंसेक्स 77,616 पर, व्यापार-सप्ताह की शुरुआत

July 14, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

कल से शुल्क-मुक्त राह: भारत–ब्रिटेन व्यापार समझौता बुधवार से लागू

July 14, 2026
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की नई शुरुआत

वरिष्ठों की वापसी: वनडे के लिए कोहली, रोहित और बुमराह लौटे, भारत का नया आग़ाज़

July 14, 2026
भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रतीक, LVM3 रॉकेट

सुरक्षित घर वापसी की ओर: इसरो ने वे परीक्षण पास किए जो चालक-दल को धरती पर लौटाते हैं

July 14, 2026
ऊर्जा संक्रमण से भारत घटा रहा तेल आयात पर निर्भरता

हर बैरल जो भारत आयात नहीं करता: ऊर्जा-संक्रमण एक सुरक्षा-नीति क्यों है

July 14, 2026
Market

बंद पर हरा: बाज़ार ने 759 अंक की वापसी की, महँगाई 4% के पार

July 14, 2026
होर्मुज संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा क्यों रही मजबूत

जलसंधि कहे ‘बंद’, भारत के भंडार कहें ‘स्थिर’

July 14, 2026
पुरोहितों को प्रशिक्षण देकर पूजा पद्धति को लिपिबद्ध कराएगी विहिप

शुचिता का सबक

July 13, 2026
समुद्र से आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर: मोदी

समुद्र से आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर: मोदी

July 13, 2026
Tuesday, July 14, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रहें बच के! कंप्यूटर के मुकाबले फोन को हैक करना आसान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 10, 2023
in न्यूज ट्रैक
0
आज स्मार्टफोन पर कंप्यूटर से अधिक काम किया जा रहा है। तमाम काम के ऑनलाइन हो जाने की सुविधा के कारण फोन से अधिकतर काम हो जाते हैं
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। आज स्मार्टफोन पर कंप्यूटर से अधिक काम किया जा रहा है। तमाम काम के ऑनलाइन हो जाने की सुविधा के कारण फोन से अधिकतर काम हो जाते हैं, लेकिन इन सबके बीच एक बड़ा खतरा हैकिंग और डाटा लीक को लेकर रहता है। कंप्यूटर के मुकाबले फोन को हैक करना हैकर्स के लिए आसान होता है। कई रिसर्च और एपल के दावे के मुताबिक एपल के आईओएस के साथ एंड्रॉयड के मुकाबले अधिक सिक्योरिटी मिलती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आईफोन हैक ही नहीं हो सकता। अपने आप सिस्टम का बंद होना और रीस्टार्ट होना भी यह संकेत है कि आपका सिस्टम हैक हो गया है। इसके अलावा अगर आपको लगता है कि आपके फोन और कंप्यूटर की सेटिंग्स अपने आप बदल गई है तो सावधान हो जाएं। इसका मतलब है कि हैकर्स आपके सिस्टम में पहुंच गए हैं। तुरंत डाउनलोड फाइल चेक करें या फोन को फॉर्मेट करें।

शॉपिंग के मैसेज
फोन के हैक होने का सबसे बड़ा संकेत यह है कि आपके पास ट्रांजेक्शन के मैसेज मिलने लगते हैं। कई बार ऐसा होता है कि उन प्रोडक्ट्स के मैसेज आपको मिलने लगते हैं जिन्हें आपने खरीदा ही नहीं है। इसका मतलब है कि आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड की डिटेल किसी के हाथ लग गई है। पेमेंट डिटेल की जानकारी हैकर्स को आपकी शॉपिंग साइट से मिल सकती है या फिर आपके फोन और ईमेल से मिल सकती है।

YOU MAY ALSO LIKE

यूनेस्को के रचनात्मक शहरों में ग्वालियर व कोझिकोड

चीन बॉर्डर पर वायुसेना और आर्मी की ड्रिल

फोन का अचानक से स्लो हो जाना
कई बार हैकर्स आपके सिस्टम का इस्तेमाल बिट्क्वॉइन की माइनिंग के लिए करते हैं। इसके अलावा इंटरनेट स्पीड अच्छी होने के बाद भी फोन पर वीडियो स्लो चल रहा है तो सावधान हो जाने की जरूरत है।

एंटी वायरस का बंद हो जाना
हैकर्स कई बार एंटी वायरस और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को बंद कर देते हैं। अगर आपको जरा भी संदेह होता है कि आपका एंटी वायरस काम नहीं कर रहा है तो सतर्क हो जाने की दरकार है। इसके अलावा अपना ब्राउजर हमेशा चेक करते रहें, क्योंकि ऐसा भी हो सकता है कि आपके ब्राउजर में कोई एक्सटेंशन पड़ा हो और वह आपकी जासूसी कर रहा हो। कई बार कुछ एक्सटेंशन या सॉफ्टवेयर किसी वेबसाइट के जरिए सिस्टम में आ जाते हैं और इनके जरिए हैकर्स आप तक पहुंच सकते हैंं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation