• Latest
  • Trending
This policy of LIC will increase life enjoyment

एलआईसी की ये पॉलिसी बढ़ाएगी जीवन आनंद

June 11, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एलआईसी की ये पॉलिसी बढ़ाएगी जीवन आनंद

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 11, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
This policy of LIC will increase life enjoyment
मनोज जैन

नई दिल्ली। सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एलआइसी) अपनी कई स्कीमों के जरिये वित्तीय सुरक्षा का वादा करती है। ये स्कीमें अलग-अलग तरह के पॉलिसी बेनिफिट देती हैं। इन सभी में से एक जीवन आनंद पॉलिसी अपनी खासियतों और आकर्षक रिटर्न के लिए काफी लोकप्रिय है। सिर्फ 45 रुपये दैनिक निवेश के साथ यह पॉलिसी 25 लाख रुपये का फंड जुटाने में मदद करती है। यह इस स्कीम को वित्तीय स्थिरता की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है।

जीवन आनंद पॉलिसी क्या है
परिपक्वता के समय पॉलिसीधारकों को एकमुश्त पर्याप्त राशि प्राप्त होती है, जो उनकी वित्तीय संभावनाओं को काफी हद तक बढ़ा देती है। जीवन आनंद पॉलिसी को व्यक्ति 35 साल की अवधि के लिए मात्र 45 रुपये रोजाना या 1,358 रुपये मासिक प्रीमियम के साथ पा सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

अलग-अलग मैच्योरिटी बेनिफिट
यह पॉलिसी अलग-अलग मैच्योरिटी बेनिफिट प्रदान करती है। इससे पॉलिसीधारकों को अपनी व्यक्तिगत जरूरतों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अनेक विकल्प मिलते हैं। इसमें निवेश की कोई सीमा नहीं है। न्यूनतम बीमित राशि 1 लाख रुपये है। कोई निश्चित अधिकतम सीमा नहीं है। इससे व्यक्ति अपनी वित्तीय आकांक्षाओं के अनुसार पॉलिसी को अनुकूलित कर सकता है।

जीवन आनंद पॉलिसी में निवेश करने से आपके वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने और मानसिक शांति प्राप्त करने में मदद मिलती है। निवेश पर 35 साल की अवधि में रिटर्न मिलता है।

मैच्योरिटी पर कैसे मिलेगा बेनिफिट
हर महीने 1,358 रुपये निवेश करने पर 35 साल में कुल 5,70,500 रुपये जमा हो जाएंगे। मैच्योरिटी पर 5 लाख रुपये की बीमा राशि के साथ 8.60 लाख रुपये का रिविजनरी बोनस और 11.50 लाख रुपये का फाइनल बोनस मिलेगा। यह ध्यान रखना जरूरी है कि पॉलिसी अवधि के दौरान बोनस दो बार दिया जाता है। बशर्ते पॉलिसी की अवधि कम से कम 15 साल हो।

टैक्स छूट लाभ नहीं
जीवन आनंद पॉलिसी टैक्स छूट लाभ प्रदान नहीं करती है लेकिन यह पॉलिसीधारकों को चार प्रकार के राइडर प्रदान करती है। इनमें एक्सीडेंटल डेथ और डिसेबिलिटी राइडर, एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर, न्यू टर्म इंश्योरेंस राइडर और न्यू क्रिटिकल बिनिफिट राइडर शामिल हैं। अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को पॉलिसी के डेथ बेनिफिट का 125 फीसदी प्राप्त होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation