• Latest
  • Trending
g20

मुंबई में जी20 पर्यावरण, जलवायु स्थिरता कार्य समूह की तीसरी बैठक

June 2, 2023
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई में जी20 पर्यावरण, जलवायु स्थिरता कार्य समूह की तीसरी बैठक

जमीन से समुद्र तक संरक्षा का संकल्प

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 2, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
g20

डॉ. सीमा द्विवेदी

मुंबई । भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह (ईसीएसडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक मुंबई में आयोजित हुई। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार तीन दिवसीय बैठक में जी20 देशों के 141 प्रतिनिधियों और 10 आमंत्रित देशों ने भागीदारी की। 14 अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी विचार-विमर्श में भाग लिया।

ईसीएसडब्ल्यूजी बैठक की तीन प्राथमिकताएं रहीं-भूमि क्षरण को रोकना, एक चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और नीली अर्थव्यवस्था को गति देना। सभी बैठकें इन तीन विषयों के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित रहीं। बैठक के पहले दिन मेगा बीच क्लीन अप इवेंट और ओशन 20 डायलॉग- का आयोजन किया गया। मुंबई के जुहू बीच पर हुए इस आयोजन में तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 20 देशों और 37 भारतीय समुद्र तटीय शहरोंं की भागीदारी रही। लोगों को संवेदनशील बनाने और जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित विशाल अभियान ‘स्वच्छता’ और ‘जन भागीदारी’ प्रधानमंत्री के संदेश के अनुरूप रही। समुद्र तटों को साफ रखने की प्रतिज्ञा के साथ यह संदेश दिया गया कि समुद्र तट की सफाई का कार्यक्रम न केवल टिकाऊ तटीय प्रबंधन और समुद्री अर्थव्यवस्था की अभिव्यक्ति है, बल्कि समुद्री प्रदूषण के बड़े मुद्दे और हमारे अपने व्यवहार से बहुत निकटता से जुड़ा हुआ है। भारत में इस कार्यक्रम में करीब 16,000 उत्साही स्वयंसेवकों ने भागीदारी की।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

– 141 प्रतिनिधियों और 10 आमंत्रित देशों ने की भागीदारी
– तीन विषयों पर चला गहन मंथन, जनभागीदारी को सबसे अहम माना

‘द ओशन 20 डायलॉग’
इसमें अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, नवोन्मेषक, समुदाय के प्रतिनिधि, नीति निर्माता और उद्योग के नेता एक मंच पर आए और विज्ञान-प्रौद्योगिकी-नवाचार-संचालित समाधानों, प्रभावी और समावेशी नीति और शासन से जुड़ी चुनौतियों और विकास के रास्ते से संबंधित पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नीली अर्थव्यवस्था के प्रयासों का समर्थन करने के लिए वित्त तंत्र स्थापित करने पर सहमति जताई गई। दूसरे दिन की शुरुआत केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल एम पाटिल के उद्घाटन भाषण से हुई, जिन्होंने मेगा बीच क्लीन अप इवेंट की शानदार सफलता पर वर्किंग ग्रुप को बधाई दी ।

महासागरों का सतत प्रबंधन
महासागरों के सतत प्रबंधन एवं समुद्री जैव विविधता संरक्षण के लिए अत्याधुनिक समाधान विकसित करने के लिए जी-20 देश सहयोग में वृद्धि करने पर एकमत से सहमत हुए। बैठकों में सामूहिक वैश्विक प्रयासों की तत्काल आवश्यकता एवं वर्तमान परिस्थितियों को सही बनाए रखने के लिए तत्काल कार्रवाई पर बल दिया गया। जुलाई में चेन्नई में होने वाली चौथी और अंतिम ईसीएसडब्ल्यूजी बैठक को लेकर तीसरी बैठक में गंभीर और व्यापक चर्चा हुई । अगले कुछ हफ्तों में निर्धारित आभासी बैठकों में तीसरी ईसीएसडब्ल्यूजी बैठक के निष्कर्षों को आगे विचार-विमर्श करके और परिष्कृत किया जाएगा। चौथी बैठक 26-27- 28 जुलाई को होगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation