• Latest
  • Trending
g20-india

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

September 17, 2023
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
जून में भारत की ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 15, 2026
Market

हरे निशान में बंद हुआ बाज़ार, बैंक शेयरों ने संभाला; तेल की टेंशन बरकरार

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से बिना टैक्स ब्रिटेन जाएगा भारत का सामान, उधर निर्यात भी रिकॉर्ड पर

July 15, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 15, 2026
पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

July 15, 2026
भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रतीक, LVM3 रॉकेट

अगले क़दम की मंज़ूरी: गगनयान ने तीन अहम परीक्षण पार किए

July 15, 2026
Market

सतर्क शुरुआत के आसार: बाज़ार की चाल अब भी कच्चे तेल के हाथ

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू

July 15, 2026
जल सुरक्षा ही भारत के विकास की सबसे बड़ी बुनियाद

वर्षामापी से परे: जल सुरक्षा ही भारत की असली, चुपचाप कसौटी क्यों है

July 14, 2026
मानसून

हल्की जुलाई: मानसून की रफ़्तार धीमी, खेत-खलिहान की नज़र आसमान पर

July 14, 2026
Thursday, July 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 17, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
g20-india
ब्लिट्ज ब्यूरो

बीजिंग। जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता की अमेरिका, यूरोप और गल्फ से लेकर जी20 के सदस्य और गैर सदस्य देश तारीफ कर रहे हैं। इस सम्मेलन के दौरान सबसे बड़ी तलवार संयुक्त विज्ञप्ति पर लटकी हुई थी, जिस पर भारत सभी देशों के साथ सहमति बनाने में कामयाब रहा।

भारत की डिप्लोमैटिक जीत से दिल्ली घोषणापत्र निकला, जिसकी तारीफ करने से चीन भी खुद को रोक नहीं पाया। चीन ने आखिरकार जी20 शिखर सम्मेलन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। चीन ने कहा, सदस्य देशों की ओर से अपनाई जाने वाली घोषणा ने एक सकारात्मक संकेत भेजा है कि जी20 ग्रुप वैश्विक चुनौतियों से निपटने और दुनिया में आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने के लिए एक साथ काम कर रहा है। नई दिल्ली घोषणापत्र में पश्चिमी देश यूक्रेन युद्ध के कारण रूस की निंदा से जुड़ा प्रस्ताव जोड़ना चाहते थे।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

जी20 की सफलता को विश्व मीडिया ने खुल कर सराहा

इसका चीन और रूस विरोध कर रहे थे। जी20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन भारत सभी देशों के मतभेद को खत्म करने में कामयाब रहा।

चीन का रुख
चीनी विदेश मंत्रालय ने जी20 के नतीजों की सराहना की। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, ‘शिखर सम्मेलन के नेताओं ने घोषणापत्र को अपनाया, जो चीन के प्रस्ताव को प्रतिबिंबित करता है और कहता है कि जी20 साझेदारी के माध्यम से ठोस तरीकों से काम करेगा, जो वैश्विक चुनौतियों से निपटने और विश्व आर्थिक सुधार और वैश्विक विकास को बढ़ावा देंगे।’ उन्होंने कहा, ‘नई दिल्ली शिखर सम्मेलन की तैयारी की प्रक्रिया में चीन ने रचनात्मक भूमिका निभाई और हमेशा परिणामों तक पहुंचने के लिए शिखर सम्मेलन का समर्थन किया।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या कहा
रूस के लिए सॉफ्ट भाषा के इस्तेमाल पर माओ ने कहा, ‘जी20 का घोषणापत्र सभी सदस्य देशों के बीच बातचीत के जरिए बनी आम सहमति को दिखाता है। नई दिल्ली शिखर सम्मेलन इस बात की पुष्टि करता है कि जी20 अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का मंच है, न कि भू-राजनीतिक और सुरक्षा को हल करने वाला मंच।’ उन्होंने कहा कि चीन मानता है कि रूस-यूक्रेन संकट को खत्म करने का समाधान बातचीत है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन इस संकट को खत्म करने के लिए सभी पक्षों से बातचीत करने को तैयार है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation