• Latest
  • Trending
There will be recruitment on more than 5600 constable posts in Haryana.

हरियाणा में कांस्टेबल के 5600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

August 23, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हरियाणा में कांस्टेबल के 5600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

- घुड़सवार सशस्त्र पुलिस में भी रिक्तियां

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 23, 2024
in शिक्षा-रोजगार
0
There will be recruitment on more than 5600 constable posts in Haryana.
ब्लिट्ज ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने एक बड़ी भर्ती की घोषणा की है। आयोग ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने कांस्टेबल की 5600 से अधिक रिक्तियां अधिसूचित की हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in. पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं। हरियाणा में चूंकि विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो चुकी है, इसलिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने किसी परीक्षा का परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी है।

इस दिन शुरू होगा पंजीकरण
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 24 सितंबर रात 11.59 बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 5,666 पदों को भरा जाएगा। इसमें 4000 पद पुरुष जीडी कांस्टेबल के लिए और 600 महिला जीडी कांस्टेबल के लिए हैं। इंडिया रिजर्व बटालिन के लिए 1000 पद हैं जो कि केवल पुरुषों के लिए हैं। इसके अलावा, 66 पद घुड़सवार सशस्त्र पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के लिए हैं। विस्तृत रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

YOU MAY ALSO LIKE

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में ऑफिसर की वैकेंसी

दुनिया के बिजनेस स्कूलों के बीच आईआईएम रांची की एंट्री

पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 4000 पद
(गैर-ईएसएम ईएसपीः जनरल = 1440, एससी=720, बीसीए = 560, बीसीबी=320, ईडब्ल्यूएस=400, ईएसएम-जनरल=280, ईएसएम-एससी=80, ईएसएम-बीसीए=80, ईएसएम-बीसीबी =120)

महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 600 पद
(गैर-ईएसएम ईएसपीः जनरल = 258, एससी=108, बीसीए=84, बीसीबी 48, ईडब्ल्यूएस = 18, ईएसएम-जनरल=42, ईएसएम-एससी-12, ईएसएम-बीसीए=12, ईएसएम-बीसीबी=18)

पुरुष कांस्टेबल (इंडिया रिजर्व बटालियन) के 1000 पद
(गैर-ईएसएम ईएसपीः जनरल = 360, एससी=180, बीसीए = 140, बीसीबी 80, ईडब्ल्यूएस=100, ईएसएम-जनरल =70, ईएसएम-एससी=20, ईएसएम-बीसीए-20, ईएसएम-बीसीबी=30)

पुरुष कांस्टेबल (घुड़सवार ) के 66 पद
(गैर-ईएसएम ईएसपीः जनरल = 24, एससी=11, बीसीए=8, बीसीबी 5, ईडब्ल्यूएस = 7, ईएसएम-जनरल=5, ईएसएम-एससी-2, ईएसएम-बीसीए=2, ईएसएम-बीसीबी=2)

योग्यता
शैक्षिक योग्यता : इस भर्ती के लिए आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उसने 10वीं में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा हो।

उम्मीदवारों की आयु 1 सितंबर 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हरियाणा के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। ईडब्ल्यूएस/एससी/पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष छूट रहेगी। सीईटी के आधार पर उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद, अभ्यर्थियों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉलेज टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation