• Latest
  • Trending
G20 india

वायु प्रदूषण पर एकजुट प्रयास हों

September 12, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Tuesday, September 15, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वायु प्रदूषण पर एकजुट प्रयास हों

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 12, 2023
in the blitz, जी20शिखर-सममेलन
0
G20 india
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। जी20 सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन व वायु प्रदूषण पर भी लंबी चर्चा हुई। भारत की ओर से कहा गया कि वायु प्रदूषण और जीवाश्म ईंन्धन को लेकर वैश्विक स्तर पर एक जैसे प्रयास होने चाहिए। साथ ही इन मुद्दों पर हमें अशक्त देशों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ने भी सहमति जताई। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष घाना में वायु प्रदूषण को लेकर वैश्विक सम्मेलन होगा जिसमें प्रभावित देशों और उनकी नीतियों पर विचार किया जाएगा।
modi
बैठक में भारत ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के हवाले से यह भी बताया गया कि इस साल जून से अगस्त के बीच 202 देशों में जलवायु परिवर्तन सूचकांक (सीएसआई) उच्च स्तर पर रहा। चर्चा में कनाडा की उस भीषण आग का भी जिक्र किया गया, जिसकी वजह से दक्षिणी गोलार्द्ध के कुछ हिस्सों में ठंड की जगह तापमान सामान्य देखा गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

चुनौतियों का समाधान जरूरी
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैश्विक दक्षिण क्षेत्र वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन, दोनों को लेकर काफी चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसका नुकसान पश्चिमी और मध्य-पूर्वी देशों को भी हो रहा है। भारत ने अपने मेहमानों से कहा कि एक बेहतर भविष्य के बारे में हम चर्चा कर रहे हैं तो इन दो अहम विषयों को अलग नहीं रखा जा सकता। यह मंच इसलिए भी अहम है क्योंकि यही देश मिलकर वैश्विक अर्थव्यवस्था में करीब 80 फीसदी का योगदान करते हैं। इस पर सभी देशों ने काफी दिलचस्पी ली है।

150 करोड़ लोगों ने किया अनुभव
जी20 देशों ने जलवायु परिवर्तन पर जिन अध्ययनों के साथ चर्चा की, उनमें से एक हाल ही में जारी न्यू जर्सी की रिपोर्ट है। इसमें कहा गया है कि इस साल जून से अगस्त के बीच दुनिया के 150 करोड़ लोगों ने जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी का अनुभव किया है। सबसे अधिक गर्मी 16 अगस्त, 2023 को दर्ज की गई। रिपोर्ट ने जलवायु परिवर्तन की असमानता पर भी ध्यान केंद्रित किया है। इसके अनुसार संयुक्त राष्ट्र के सबसे कम विकसित देशों ने 47 दिन और विकासशील देशों ने करीब 65 दिन अत्यधिक तापमान का सामना किया है।

g20 India
विकासशील देशों पर सर्वाधिक संकट
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा, अफ्रीकी संघ को समूह के सदस्य के रूप में स्वीकार करने से वैश्विक पुनर्निर्माण, निम्न-कार्बन का लक्ष्य पाने, जलवायु परिवर्तन से निपटने और टिकाऊ समाज बनाने की ओर बढ़ने का अवसर मिलेगा।

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक मुहिम के लिए कार्यबल : ब्राजील
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने कहा, हमारी जी20 अध्यक्षता के दौरान जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक मुहिम के लिए एक कार्यबल बनाया जाएगा। हम चुनौतियां कम करने, अनुकूलन, हानि, क्षति एवं वित्तपोषण के बीच संतुलित जलवायु एजेंडे के साथ ग्रह की स्थिरता और लोगों की गरिमा सुनिश्चित करते हुए 2025 में ‘सीओपी-30’ तक पहुंचना चाहते हैं। ब्राजील को इसमें हर किसी की भागीदारी की उम्मीद है ताकि पृथ्वी की सुंदरता सिर्फ ‘अंतरिक्ष से ली गई तस्वीर’ न रह जाए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation