• Latest
  • Trending
modi

मोदी का तेजी से बढ़ता अश्वमेध अभियान

May 17, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी का तेजी से बढ़ता अश्वमेध अभियान

पांचवें चरण के बाद भाजपा दो तिहाई बहुमत से आगे...

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2024
in the blitz
0
modi
दीपक द्विवेदी

नई दिल्ली। देश में पांचवें चरण के मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अश्वमेध अभियान दो तिहाई बहुमत से आगे निकल जाएगा। 20 मई को पांचवें चरण के उत्साही मतदान के उपरांत सूरज के उजाले के सच की तरह मोदी की विजय निश्चित है और 18वीं लोकसभा में दुनिया भारत को एक नई मजबूती के साथ देखेगी। आने वाला समय विश्व को दिखाएगा कि भारतीय लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत और गहरी हैं कि उनको हिलाना तो दूर, अस्थिर करने के बारे में सोचना भी अब एक मानसिक कल्पना मात्र ही होगी।

चुनाव के हर दौर की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शनै:-शनै: प्रचंड जीत की ओर अग्रसर हो रहा है। एक जून को होने वाले सातवें एवं अंतिम चरण की 57 सीटों के चुनाव में भी भाजपा और उसके गठबंधन को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। लोकतंत्र, गणतंत्र और जनता जनार्दन; सभी को 4 जून का बेसब्री से इंतजार है। इस दिन चुनावों के नतीजे आने वाले हैं। एक ओर जहां लड्डुओं, मिठाइयों और पटाखों की तैयारियां सारे देश में जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दलों की जीत-हार पर सट्टा लगाने वालों की मुश्किलें भी बढ़ने की बड़ी खबरें आ रही हैं। इस क्षेत्र के धुरंधरों का मानना है कि चुनावी उत्सव में सट्टाबाजार को बड़ा झटका लग सकता है। कहा जा रहा है कि अफसरों, नेताओं और सटोरियों का बहुत मोटा पैसा दांव पर लगा हुआ है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

एक शर्त, मोदी की हार और जीत की है तो दूसरी शर्त, मोदी 303 पार करेंगे या नहीं? दोनों ही शर्तों ने सट्टा और शेयर बाजार में चुनावी आकलन करने वालों की जान सांसत में डाल रखी है। एक वर्ग का कथन है कि जीत मोदी की हो रही है और हार चाहने वाले सट्टेबाजों का पैसा डूब रहा है। ज्योतिषियों से लेकर राजनीतिक पंडितों तक का गणित फेल होता नजर आ रहा है। देश में आज कोई भी यह बताने को राजी नहीं है कि सट्टे की किस लाइन पर दांव लगाया जाए और कौन से शेयर खरीदे जाएंं? मोदी की जीत पर सट्टेबाज़ों के अकूत पैसों के डूबने की आशंका से सटोरियों में मातमी माहौल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि सट्टेबाजी का बाजार आज की भीषण गर्मी से भी ज़्यादा गर्म है। देश और दुनिया के ज्योतिषियों के मुंह पर ताला लगा हुआ है और वे कोई भी भविष्यवाणी करने से बच रहे हैं। ऐसी स्थिति में अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी के मन में कितनी बेचैनी होगी? इस बीच गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी देशवासियों और आर्थिक बाजार वालों काे साफ कर दिया है कि चुनाव के माहौल में मार्केट में उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है लेकिन सभी आश्वस्त रहें कि बाजार चार जून के बाद आसमान छूने वाला है जिससे देशवासियों, आर्थिक बाजार से जुड़े और स्थिर सरकार चाहने वाले लोगों को बहुत ही ज्यादा संतुष्टि मिलने वाली है। यानी मजबूती का दांव ही और मजबूत होगा।

भारत में हिंदू-मुस्लिम का भेद नहीं : मोदी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मेरा मंत्र ‘सबका साथ सबका विकास’ है। मैं वोट बैंक के लिए काम नहीं करता। पीएम मोदी ने वाराणसी में नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया समूहों को दिए इंटरव्यू में कहा, मैंने हिंदू-मुसलमानों को हमेशा एक नजर से देखा है। मैं कभी भी हिंदू और मुसलमान को बंटने नहीं दूंगा।

पीएम मोदी ने बताया कि उनका बचपन मुस्लिम परिवारों के बीच ही बीता है। मेरे बहुत सारे मुस्लिम दोस्त हैं। 2002 के बाद मेरी छवि को खराब करने की कोशिश हुई। ईद के मौके पर मुस्लिम पड़ोसियों के यहां से ही खाना आया करता था। यहां तक कि मुहर्रम पर हमें ताजिया करना भी सिखाया गया था। अहमदाबाद में मानेक चौक नाम की जगह पर उन्होंने एक सर्वे कराया था। जहां सभी व्यापारकर्ता मुस्लिम हैं और खरीदार हिंदू हैं।
अधिक बच्चों को जन्म देने वाले बयान के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं हैरान हूं, मुझे समझ नहीं आता है कि जब मैं लोगों से यह अपील करता हूं कि वो अधिक बच्चे पैदा न करें तो लोग ऐसा क्यों समझते हैं कि मैं मुस्लिमों की बात कर रहा हूं। अधिक बच्चों का कारण गरीबी होती है। मैंने कभी भी हिंदू या मुस्लिम का नाम नहीं लिया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation