• Latest
  • Trending
Father should give maintenance allowance of Rs 4000 to the children living with their maternal grandfather.

नियमों के विपरीत चुनाव आयोग को जमीन देने पर बॉम्बे हाई कोर्ट नाराज

May 17, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नियमों के विपरीत चुनाव आयोग को जमीन देने पर बॉम्बे हाई कोर्ट नाराज

कहा, गोदाम बनाने के लिए दिया गया भूखंड प्रथम दृष्टया पूरी तरह अवैध

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2024
in महाराष्ट्र
0
Father should give maintenance allowance of Rs 4000 to the children living with their maternal grandfather.
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना चुनाव आयोग को गोदाम बनाने के लिए ओपन स्पेस उपलब्ध कराने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। यह गोदाम ईवीएम मशीन और वीवीपैट रखने के लिए बनाए जाने हैं।

पुणे कलेक्टर ने दो भूखंड आयोग को सौंपे हैं जिसके खिलाफ कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और आरिफ डॉक्टर की बेंच ने कहा कि गोदाम बनाने के लिए दिया गया भूखंड प्रथम दृष्टया पूरी तरह से अवैध है, क्योंकि ज़मीन के अधिग्रहण को लेकर कोई आग्रह नहीं किया गया।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

– पुणे में अफसरों से मांगा जवाब

आयोग को दिए गए भूखंड का क्षेत्रफल 1.69 हेक्टेयर है। एक भूखंड में मेट्रो प्रॉजेक्ट के चलते काटे गए पेड़ों के एवज में 600 पौधे रोपे गए हैं। यह भूखंड ओपन स्पेस और सरकारी उद्देश्य के लिए आरक्षित है।

अगली सुनवाई तक हाई कोर्ट की रोक
याचिका में दावा किया गया है कि गोदाम के निर्माण से वहां पर रोपे गए पौधे प्रभावित होंगे। यदि एक भूखंड पर निर्माण कार्य शुरू हुआ, तो वह दूसरे भूखंड तक फैल सकता है। इससे पहले भारत निर्वाचन चुनाव आयोग का पक्ष रख रहे सीनियर एडवोकेट आशुतोष कुंभकोणी और अक्षय शिंदे ने कहा कि अगली सुनवाई तक ओपन स्पेस के लिए आरक्षित भूखंड का इस्तेमाल निर्माण कार्य लिए नहीं किया जाएगा।

‘यह अराजकता है’
बेंच ने कहा कि पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के इस भूखंड को कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बगैर कैसे चुनाव आयोग को सौंपा जा सकता है। क्या ऐसा कोई कानून है, जो बिना किसी मुआवजे के ज़मीन अधिग्रहण की अनुमति देता है?

चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण खूबी
चुनाव आयोजित करना सार्वजनिक कार्य है। केवल इसलिए क्या जमीन का आरक्षण बदले बगैर इसे चुनाव आयोग के नाम किया जा सकता है? यह पूरी तरह से अराजकता और अव्यवस्था को व्यक्त करता है। बेंच ने सवाल किया कि क्या अधिकारियों ने जनता के लिए खुली जगह छोड़ने के लिए कोई योजना बनाई है या वे सिर्फ कन्क्रीट के जंगल बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

बेंच ने इस मामले में पीएमआरडीए, पिंपरी चिंचवाड महानगरपालिका और चुनाव आयोग को हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 18 जून को रखी गई है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation