• Latest
  • Trending
Neuro patients do not have to go to Delhi, facility available in Meerut

न्यूरो के मरीजों को नहीं जाना पड़ता दिल्ली, मेरठ में मिली सुविधा

May 17, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

न्यूरो के मरीजों को नहीं जाना पड़ता दिल्ली, मेरठ में मिली सुविधा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Neuro patients do not have to go to Delhi, facility available in Meerut
ब्लिट्ज ब्यूरो

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संबंधित जिलों में रहने वाले मरीजों को अब न्यूरोलॉजी के ट्रीटमेंट के लिए दिल्ली एम्स या प्राइवेट अस्पतालों के चक्क र लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मरीज अब आधुनिक सुविधाओं वाले लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में अपना ट्रीटमेंट कराते हुए नजर आ रहे हैं। यहां मरीजों को दवाइयां देने के साथ-साथ उनकी काउंसलिंग पर भी विशेष फोकस किया जाता है। न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. दीपिका सागर अब तक 12000 से अधिक मरीजों को ट्रीटमेंट उपलब्ध करा चुकी हैं जो नसों से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे।

दूर-दराज से पहुंचते हैं मरीज
डॉ. दीपिका सागर ने बताया की नसों की ट्रीटमेंट के लिए न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों से प्रतिदिन 300 से 400 मरीज दिखाने के लिए आते हैं। उनमें से काफी ऐसे गंभीर मरीज भी होते हैं जिन्हें पीजीआई, एम्स सहित कहीं भी ट्रीटमेंट नहीं मिल पाई। वे ट्रीटमेंट के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक स्थित न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में पहुंचते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

आंखों की रोशनी भी लौटी
डॉ. दीपिका ने बताया कि अब तक काफी ऐसे मरीजों का भी उपचार किया गया है, जिनकी नसों में दिक्क त होने के कारण उनकी आंखों या फिर शरीर के किसी हिस्से ने काम करना ही बंद कर दिया था। उपचार के बाद उनकी आंखों की रोशनी भी लौट आई है। जो भी व्यक्ति किसी भी अंग से नसों के कारण पैरालाइज हुआ था, वह भी एक बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ रहा है।

आधुनिक मशीनों से की जाती है जांच
डॉ. दीपिका सागर कहती हैं कि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी एक बड़ा आधार हो गई है जिसके माध्यम से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सुपर स्पेशलिटी डिपार्टमेंट में भी शासन द्वारा विभिन्न ऐसी आधुनिक मशीन उपलब्ध कराई गई हैं जिनके आधार पर जांच करते हुए मरीज को कहां दिक्क त है, उसका पता लगाते हुए उसका ट्रीटमेंट किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट के मुकाबले यह जांच मेरठ मेडिकल कॉलेज में निम्न शुल्क में ही उपलब्ध कराई जाती है।

मौजूद रहती एक्सपर्ट्स की टीम
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संबंधित अधिकांश जिलों के मरीजों को न्यूरोलॉजी से संबंधित ट्रीटमेंट कराने के लिए दिल्ली की तरफ रख करना पड़ता था क्योंकि, प्राइवेट अस्पताल में इलाज करने के लिए मरीज इतने फाइनेंशियली सक्षम नहीं होते थे।
इन्हीं बातों को देखते हुए सरकार द्वारा मेरठ मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण कराया गया था। इसमें न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजिस्ट सर्जन, एवं अन्य प्रकार के ऐसे एक्सपर्ट की टीम मरीज का उपचार करने के लिए मौजूद रहती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation