• Latest
  • Trending
Waiting will end in Nair Hospital for radio therapy

रेडियो थेरेपी के लिए नायर अस्पताल में खत्म होगी वेटिंग

May 17, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रेडियो थेरेपी के लिए नायर अस्पताल में खत्म होगी वेटिंग

अस्पताल को मिला नया कोबाल्ट सोर्स

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2024
in महाराष्ट्र
0
Waiting will end in Nair Hospital for radio therapy
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। नायर अस्पताल में रेडियो थेरेपी के लिए कैंसर मरीज़ों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल को नया कोबाल्ट सोर्स मिलने के बाद अब डॉक्टर एक महीने के वेटिंग पीरियड को जीरो करने में जुट गए हैं।

अस्पताल के डॉक्टर ने मध्य मई या अंत तक थेरपी के लिए वेटिंग पीरियड खत्म करने की बात कही है। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा। गरीब मरीजों को किफायती दर पर रेडियो थेरेपी देने के लिए 1998 में बीएमसी के नायर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रेडियो ऑन्कॉलजी विभाग की शुरुआत की गई थी। मुंबई में बीएमसी का यह एक मात्र अस्पताल है, जो रेडिएशन थेरेपी देता है। विभिन्न प्रकार के कैंसर के उपचार के लिए कोबाल्ट-60 टेली थेरपी नामक मशीन से उपचार दिया जाता है। इस मशीन में कोबाल्ट नामक एक आइसोटोप होता है, जिसमें से गामा किरण निकलती है और कैंसर को नष्ट करने में मदद करती है।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

आइसोटोप की ऊर्जा 8 से 10 साल तक
नायर हॉस्पिटल के रेडियो ऑन्कॉलोजी विभाव के असिस्टेंट प्रो. राहुल वालके ने बताया कि कोबाल्ट आइसोटोप की ऊर्जा 8 से 10 साल होती है। 2012 में स्थापित किए गए आइसोटोप की ऊर्जा 2022-23 में समाप्त हो गई। इस वजह से जिन मरीजों की थेरेपी औसतन 30 सेकंड में होनी चाहिए थी, उनकी थेरपी में 2 मिनट तक का समय लग रहा था। एनर्जी कम होने से थेरेपी का समय बढ़ने के चलते हम केवल 30 मरीजों को प्रति दिन थेरेपी दे रहे थे। ऐसे में वेटिंग का समय बढ़ गया और एक महीने आगे तक खिंच गया।

नए आइसोटोप से होगा फायदा
डॉ. राहुल के अनुसार बीएमसी, डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी और एक ट्रस्ट की मदद से लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च कर फिर से कोलबाल्ट आइसोटोप खरीद कर स्थापित किया गया। नए आइसोटोप के कारण अब हमें एक मरीज को थेरपी देने के लिए मात्र 30 सेकंड ही काफी। अप्रैल में स्थापित किए गए नए आइसोटोप की मदद से हम प्रति 60 से 70 मरीजों को थेरेपी दे पा रहे हैं।

अब तत्काल उपचार शुरू हो सकेगा
फिलहाल हमारा लक्ष्य यह है कि मई के मध्य में या फिर अंत तक वेटिंग पीरियड को पूरी तरह समाप्त करना है। सर्जरी के बाद मरीजों को तुरंत रेडियो थेरेपी की आवश्यकता होती है, वेटिंग पीरियड खत्म होने से उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ेगा और तत्काल उनका उपचार शुरू हो जाएगा।

इन कैंसर के इलाज में मददगार
डॉ. राहुल ने बताया कि रेडियो थेरपी सिर और गले, स्तन के कैंसर, गर्भाशय, सॉफ्ट टिश्यू सारकोमा, बोन और ब्लड कैंसर को ठीक करने में मददगार है। नायर अस्पताल में महात्मा ज्योतिबा फुले और आयुष्मान कार्ड के तहत निशुल्क उपचार होता है।

कम पैसे में उत्तम उपचार
मरीजों को उपचार के लिए इंतजार नहीं करना होगा। कम पैसे में मरीजों को उत्तम उपचार मुहैया कराने को लेकर हम प्रयासरत हैं।
-डॉ. सुधीर मेढेकर, डीन (नायर अस्पताल व मेडिकल कॉलेज)

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation