ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। समुद्र पर बने देश के सबसे लंबे शिवडी- न्हावाशेवा अटल सेतु (एमटीएचएल) का उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक भी नाम दिया गया है।
22 किलोमीटर लंबे इस ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद मुंबई से नवी मुंबई का सफर केवल 20 मिनट में पूरा करना संभव हो जाएगा। दो शहरों की दूसरी कम करने वाले इस प्रॉजेक्ट पर 21,200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बारे में जानकारी दी है। इस परियोजना में लगभग 22 किमी लंबा 6-स्तरीय (3+3-लेन, 2 आपातकालीन लेन) पुल शामिल है जो मुंबई शहर में शिवडी और मुख्य भूमि पर न्हावा को जोड़ता है। इस लिंक में मुंबई के शिवड़ी और नवी मुंबई छोर पर राष्ट्रीय राजमार्ग 4बी पर शिवाजी नगर, जस्सी और चिरले में इंटरचेंज की सुविधा होगी। एमटीएलएच बन जाने के बाद लोगों के सफर का समय काफी कम हो जाएगा। मुंबई से नवी मुंबई का सफर करने वाले कार चालकों का 250 रुपये टोल चार्ज लगेगा।




















