ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। भारतीय महिला टीम ने पहली बार घरेलू मैदान पर टेस्ट में इंग्लैंड को हराया, वह भी विश्व की सबसे बड़ी जीत के साथ।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को इकलौते टेस्ट मैच में 347 रन से हरा दिया। महिला क्रिकेट के किसी भी स्वरूप में यह विश्व की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान को 1998 में 309 रन से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने 1972 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 188 रन से जीत हासिल की थी।



















